पंजाब

Punjab में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित

7 Views
500 rural gyms dedicated to the public in Punjab
500 rural gyms dedicated to the public in Punjab500 rural gyms dedicated to the public in Punjab

भगवंत मान बोले - खेलों से होगा नशे पर वार

फरीदकोट, 28 जून (स्टेट हेडलाइंस)। Punjab सरकार ने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को पूरे पंजाब में 500 आधुनिक ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त, स्वस्थ और खेल संस्कृति वाला राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक जिम और खेल मैदान तैयार होने से युवाओं को फिटनेस के बेहतर अवसर मिलेंगे और 'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान को नई मजबूती मिलेगी।

फरीदकोट के गांव चंद बाजा से इस पहल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि Punjab के इतिहास में पहली बार खेल क्षेत्र के लिए 1,791 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट रखा गया है। इस बजट के माध्यम से राज्यभर में 3,000 आधुनिक ग्रामीण जिम स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि 3,100 खेल मैदान भी विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 250 खेल मैदान पहले ही जनता को समर्पित किए जा चुके हैं और शेष कार्य तेजी से जारी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ग्रामीण जिम केवल व्यायाम करने की जगह नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव हैं। उनका कहना था कि यदि युवाओं को खेलों और फिटनेस की ओर आकर्षित किया जाए तो वे नशे जैसी बुराइयों से स्वतः दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है, ताकि वे खेलों के माध्यम से अपना भविष्य संवार सकें।

Punjab की करीब 97 प्रतिशत महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और जल संरक्षण को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गांवों के तालाबों के पुनरुद्धार के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। तालाबों की सफाई कर उनमें मौजूद पानी को शुद्ध किया जाएगा और उसका उपयोग कृषि कार्यों में किया जाएगा। इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी, किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 'मांवां धीयां सत्कार योजना' का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से पात्र महिलाओं के मोबाइल फोन पर सहायता राशि संबंधी संदेश आने शुरू हो जाएंगे और राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह तथा अन्य पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। सरकार के अनुसार इस योजना से पंजाब की करीब 97 प्रतिशत महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है और इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण करना नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ग्रामीण जिम, खेल मैदान और अन्य खेल सुविधाएं पंजाब को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- Amritsar में बनेगा माता सीता-लव कुश का भव्य मंदिर

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts