पंजाब

Amritsar में बनेगा माता सीता-लव कुश का भव्य मंदिर

6 Views
A grand temple dedicated to Mata Sita and Luv-Kush will be built in Amritsar
A grand temple dedicated to Mata Sita and Luv-Kush will be built in Amritsar

अमृतसर, 28 जून (स्टेट हेडलाइंस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने Amritsar में माता सीता (माता जानकी) और लव-कुश को समर्पित एक भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर भगवान वाल्मीकि मंदिर के बिल्कुल साथ बनाया जाएगा और दुनिया भर के राम भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा।

Amritsar में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव जी के नाम' भजन संध्या में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई धार्मिक और सांस्कृतिक घोषणाएं कीं। केजरीवाल ने कहा कि एक अगस्त से पूरे पंजाब में 'हमारे राम' नाटक का मुफ्त मंचन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार करते हुए खाटू श्याम, सालासर बालाजी, हरिद्वार-ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन और माता नैना देवी जैसे नए धार्मिक स्थलों को भी इसमें शामिल किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि पटियाला के ऐतिहासिक काली माता मंदिर का करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है, जिसका कार्य सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

Amritsar में भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का बनेगा प्रमुख केंद्र

भक्ति कार्यक्रम ‘एक शाम शिवजी के नाम’, जो जालंधर से शुरू हुआ था और जिसे श्रद्धालुओं की ओर से भरपूर समर्थन मिला था, आज अमृतसर में भी गहरी आस्था और आध्यात्मिक श्रद्धा के वातावरण का साक्षी बना। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। नेताओं ने पवित्र तिलक लगवाया और हजारों श्रद्धालुओं के साथ भक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष और शिव भजनों से गूंज उठा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भाव और आस्था का संदेश देती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए धार्मिक स्थलों के संरक्षण, आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर में बनने वाला माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़े :- श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts