पंजाब

5th result 2024 आज होगा ऐलान

51 Views

PSEB ने जारी किया अलर्ट, 3 बजे के बाद मिलेगा नतीजा

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
5th result 2024 का ऐलान आज पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से किया जा रहा है। इस संबंध में पंजाब को शिक्षा बोर्ड की तरफ से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज दोपहर के पश्चात 5th result 2024 आज 3 बजे घोषित किया जाएगा। इसमें पंजाब भर के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल शामिल रहेंगे।

पहले नहीं होता था बोर्ड का नतीजा घोषित

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से बीते सालों के दौरान पांचवी का नतीजा बोर्ड की तरफ से घोषित नहीं किया जाता था क्योंकि राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत किसी भी विद्यार्थी का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उसे फेल नहीं किया जा सकता था जिसके चलते ही पांचवी की बोर्ड की परीक्षा को ही आम परीक्षाओं की तरह कर दिया गया था परंतु लगातार गिर रहे नतीजा को देखते हुए पिछले साल दौरान ही एक बार फिर से पांचवी की बोर्ड की परीक्षा लेने का फैसला किया गया था। अब पांचवी की परीक्षा के नतीजों का ऐलान बोर्ड की तरफ से ही किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts