पंजाब

पिछली सरकारों ने पंजाब की जवानी बर्बाद की : Bhagwant Mann

• •
7 Views
Previous governments ruined the youth of Punjab says Bhagwant Mann
Previous governments ruined the youth of Punjab says Bhagwant Mann

समराला, 22 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों की नीतियों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेला। Bhagwant Mann ने कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र उद्देश्य पंजाब को देश का नंबर एक राज्य बनाना और सरकारी खजाने का पैसा आम लोगों की भलाई पर खर्च करना है।

समराला विधानसभा क्षेत्र के गांव हेडों बेट में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राजनीति में पैसा कमाने के लिए नहीं, बल्कि पंजाब में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने वाले पंजाब के लोगों के विश्वास को वह कभी टूटने नहीं देंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने गांव हेडों बेट के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा। इस राशि से गांव में डिस्पेंसरी, खेल मैदान, सामुदायिक केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र और सीवरेज व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छोटे कारोबारियों, दुकानदारों, होटलों और परिवहन सेवाओं तक से कमीशन मांगा जाता था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आम लोगों की समस्याओं को समझने के बजाय अपने निजी हितों को प्राथमिकता दी।

अब उसी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए बेचैन दिखाई : Bhagwant Mann

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि जो नेता पहले भाजपा की आलोचना करते थे, वे अब उसी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए बेचैन दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं के बदलते रुख से स्पष्ट होता है कि किस तरह जनहित के बजाय राजनीतिक पदों को प्राथमिकता दी जाती रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े चार साल से अधिक समय में युवाओं को 71 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी हैं। ये नौकरियां बिना किसी राजनीतिक सिफारिश और पक्षपात के योग्यता के आधार पर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की है, ताकि साधारण परिवारों के योग्य युवाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में जब उन्होंने सत्ता संभाली थी, उस समय पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 27वें स्थान पर था, जबकि अब केंद्र सरकार के आकलन के अनुसार राज्य ने प्राथमिक शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा पद्धतियों का प्रशिक्षण देने के लिए फिनलैंड, सिंगापुर और भारतीय प्रबंधन संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भेजा जा रहा है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में सरकारी स्कूलों के केवल 80 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की थी, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालकों, छोटे दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं के बच्चे भी अब डॉक्टर बनने के सपने पूरे कर रहे हैं।

पहली दिसंबर को राज्य की माताओं-बहनों तक वित्तीय सहायता एक बार फिर पहुंच

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पंजाब के लगभग 90 प्रतिशत परिवार मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू खर्चों में राहत मिली है और परिवार बचने वाले पैसे को बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों तथा अन्य जरूरी जरूरतों पर खर्च कर पा रहे हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पहली दिसंबर को राज्य की माताओं-बहनों तक वित्तीय सहायता एक बार फिर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री सेहत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 54 लाख परिवारों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने पात्र परिवारों से योजना के तहत पंजीकरण करवाने की अपील की।

कृषि और सिंचाई व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए लगभग 14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई हैं और सिंचाई नेटवर्क के माध्यम से खेतों को 18 हजार क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे भूजल पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लोगों की शिकायतों और मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, सिंचाई और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से पंजाब को खुशहाल और प्रगतिशील राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस ने दलितों और पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझा : Gaurav Gautam

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts