चंडीगढ़

पंजाब के 8 कैडेट पास आउट, बनेंगे Army Officers

• •
15 Views
8 cadets from Punjab pass out; will become Army officer
8 cadets from Punjab pass out; will become Army officer

चंडीगढ़, 29 नवंबर। पंजाब के लिए गर्व की बात है कि महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर के छह कैडेट प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के 151वें कोर्स की पासिंग आउट परेड से ग्रेजुएट हुए हैं। इस परेड का निरीक्षण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इसके अलावा संस्थान के दो अन्य कैडेट टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) के कैडेट ट्रेनिंग विंग्स से ग्रेजुएट हुए हैं। इस तरह एक ही दिन में पंजाब के आठ युवा सैन्य प्रशिक्षण का अहम पड़ाव पार कर जल्द भारतीय Army Officers बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

Army Officers : 6 कैडेट एनडीए से हुए पास आउट

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट में दो साल की कड़ी ट्रेनिंग और एनडीए में तीन साल की शिक्षा एवं प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छह कैडेट अब अलग-अलग सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जाएंगे। यहां एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे सेना में अधिकारी (Army Officers) के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।

एनडीए से ग्रेजुएट हुए कैडेटों में मोहाली से सिमरतपाल सिंह संधू, मोक्ष सैनी और लक्ष्य शर्मा, बठिंडा से अश्मित, गुरदासपुर से तेजिंदरपाल सिंह और पठानकोट से विश्वास मित्तल शामिल हैं।

टीईएस से 2 कैडेट ग्रेजुएट

टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत सक्शम मलिक मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमसीईएमई), सिकंदराबाद से और महताब सिंह सिद्धू कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) से अपने-अपने कैडेट ट्रेनिंग विंग्स से ग्रेजुएट हुए हैं।

दोनों कैडेट अब भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। एक साल की ट्रेनिंग के बाद वे अधिकारी के रूप में कमीशन हासिल करेंगे।

Army Officers : अमन अरोड़ा ने दी बधाई

कैडेटों (Army Officers) की इस उपलब्धि पर पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है।

मंत्री ने कैडेटों को प्रेरित किया कि वे इसी अनुशासन, लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें तथा सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनकर पंजाब और देश का नाम रोशन करें।

अमन अरोड़ा ने महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के लगातार शानदार परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

दिसंबर में 25 और कैडेटों की उपलब्धि

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अजय एच. चौहान, वीएसएम ने भी ग्रेजुएट हुए कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान पंजाब के युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने के योग्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान के 15 अन्य कैडेट दिसंबर 2026 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा दिसंबर 2026 में संस्थान के 10 और कैडेट भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) तथा वायु सेना अकादमी (एएफए) से अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे। इससे संस्थान के शानदार रिकॉर्ड में एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी।

यह भी पढ़े :- यूके दौरे के पहले दिन निवेशकों से मिले सीएम Nayab Saini

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts