पंजाब

फैक्ट्री में लगी आग, 8 लोग लापता

32 Views
fire in baddi factory today
fire in baddi factory today

Fire in baddi : 19 घण्टे ने नही हो पाया आग पर काबू

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Fire in baddi : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोग बुरी तरह से फैक्ट्री के अंदर ही फंस गए हैं जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे 80 से ज्यादा मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकलने में कामयाब हो गए हैं। बद्दी की फैक्ट्री में 19 घंटे आग लगे हुए बीत चुके हैं परंतु अभी तक पूर्ण रूप से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और यहीं पर अब बताया जा रहा है कि आपके कारण फैक्टरी इस कदर जल चुकी है कि वह किसी भी समय गिर भी सकती है।

ऐसे में फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए आठ लोगों की हालत क्या होगी इसके बारे में कोई भी नहीं बता पा रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कुल आठ नहीं बल्कि 13 लोग भी हो सकते हैं। अभी तक मजदूरों की गिनती चल रही है कि कितने मजदूर फैक्ट्री से बाहर आ चुके हैं और कितने अंदर रहे गए हैं।

इधर हिमाचल प्रदेश का प्रशासन आज को बुझाने की कोशिश कर रहा है तो लापता हुए आठ लोगों को बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है। यहीं पर बताया जा रहा है कि 30 के करीब कर्मचारी बाहर तो आ गए परंतु जाकर चलते बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनका की साथ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज

Fire in baddi : कॉस्मेटिक की इस फैक्ट्री के प्रबंधन के खिलाफ बरोटीवाला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। एनआर अरोमा कंपनी पर दोष लगाया है कि उन्होंने फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा प्रबंधन में कोताही भारती है। जिस कारण ही उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। यह कंपनी के मालिक गुजरात से संबंध रखते हैं और पिछले 15 सालों से हिमाचल प्रदेश में फैक्ट्री लगाकर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts