Uncategorized

पंजाब भाजपा को घेरेगी आप, सिसोदिया की गिरफ्तारी से गुस्से में

24 Views

-- देशभर में किया जाएगा प्रदर्शन, स्टेट हेड क्वार्टर पर करेगी घेराबंदी

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

पंजाब भाजपा के दफ्तर को आज आम आदमी पार्टी घेरने के लिए जा रहे हैं। पार्टी के दिग्गज लीडर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के पश्चात आम आदमी पार्टी गुस्से में नजर आ रही है। जिसके चलते ही आम आदमी पार्टी द्वारा सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि देशभर के सभी राज्यों में स्थित भाजपा के कार्यालय को आज घेरा जाएगा।

चंडीगढ़ में स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर को भेजने के लिए पंजाब भर से कार्यकर्ता व लीडर 12 बजे से पहले भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंच जाएंगे। जहां पर इनके द्वारा भाजपा की लीडरशिप के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्टी के विधायक रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने आ रही आम आदमी पार्टी को उन्हीं की पार्टी के विधायक लीड करेंगे। इस प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री तो शामिल नहीं होंगे परंतु बड़े स्तर में विधायकों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि पार्टी की तरफ से विधायकों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए फोन किए गए हैं।

यह भी पढ़े : CBI के एक्शन की आएगी पंजाब तक आंच, पंजाब भी होगा प्रभावित

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts