पंजाब

खजाना मंत्री हरपाल चीमा को लिया पुलिस ने हिरासत में, थाने में ले गयी पुलिस

11 Views

-- आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में कर रही थी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

दी स्टेट हैडलाइंस

चंडीगढ़।

पंजाब के खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। खजाना मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पुलिस द्वारा नजदीकी थाने में ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक हरपाल सिंह सीमा पुलिस की हिरासत में थे। उन्हें जमानत या फिर वार्निंग देकर छोड़ने के संबंधित कार्रवाई चल रही थी।

जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी की तरफ से देशभर में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इन प्रदर्शनों के तहत पंजाब की आम आदमी पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धरना दिए जाने का प्रोग्राम था। परंतु उससे पहले ही कुछ ही दूरी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व लीडर सहित कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा को रोक लिया गया।

वार्निंग देकर वापस जाने के लिए बोला था पुलिस ने

इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से उन्हें वापस जाने के लिए भी कहा गया परंतु प्रदर्शन काफी तेज होने के चलते पुलिस बल की तरफ से पहले इनको रोका गया। इसके बाद में हरपाल चीमा सहित लीडरों को हिरासत में लेते हुए नजदीकी थाने में ले जाया गया। अभी उन्हें थाने के अंदर ही रखा गया है, उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ ही देर में उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : नहीं मिलेगी बजट सेशन की इजाजत, पहले यह तय कर ले कि मैं इलेक्टड या सिलेक्टेड

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts