पंजाब

निगम चुनाव में AAP की बड़ी जीत, अब 2027 की बारी : Manish Sisodia

9 Views
AAP Big Victory in Municipal Elections Now It's 2027 Turn Manish Sisodia
AAP Big Victory in Municipal Elections Now It's 2027 Turn Manish Sisodia

जनता ने मान सरकार के काम पर लगाई मुहर : Manish Sisodia

चंडीगढ़, 29 मई (ध्रुव)। Punjab में हुए नगर निगम और काउंसिल चुनावों में Manish Sisodia की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत का जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का उत्सव मनाया।

आप पंजाब इंचार्ज Manish Sisodia ने कहा कि पंजाब के लोगों ने साफ संदेश दिया है कि वे अच्छे शासन, ईमानदार राजनीति और विकास कार्यों की कद्र करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की सरकार द्वारा बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कामों को जनता ने समर्थन दिया है।

Manish Sisodia ने भाजपा पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने भाजपा को “ईडी पार्टी” बताते हुए कहा कि पंजाब के मतदाताओं ने बदले की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में भाजपा के 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।

गांवों के बाद अब शहरों में भी AAP का दबदबा

सिसोदिया ने कहा कि जिला पंचायत चुनावों के बाद अब शहरी निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। इससे साफ है कि गांवों के साथ-साथ शहरों में भी लोगों को मान सरकार का काम पसंद आ रहा है।

पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल

इस मौके पर Harpal Singh Cheema, Kuldeep Singh Dhaliwal और Baltej Pannu समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि नगर निगमों में भी AAP की सरकार बनने से शहरों का विकास और तेज़ होगा।

2027 विधानसभा चुनाव पर भी नजर

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है और नए चुने गए मेयर व पार्षद जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को गति देंगे।

यह भी पढ़े :- Bhagwant Mann ने जालंधर में हॉकी खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts