पंजाब

Bhagwant Mann ने जालंधर में हॉकी खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

6 Views
Bhagwant Mann Gives a Big Gift to Hockey Players in Jalandhar
Bhagwant Mann Gives a Big Gift to Hockey Players in Jalandhar

संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में नए एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन

सीचेवाल (जालंधर), 28 मई (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने बुधवार को जालंधर के गांव सीचेवाल में संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में नए एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से गिनाया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान संत बाबा अवतार सिंह जी की 38वीं सालाना बरसी के अवसर पर आयोजित समागम में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद Balbir Singh Seechewal भी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने खेतों तक 21 हजार क्यूसिक पानी पहुंचाया है, जो दो भाखड़ा नहरों के बराबर है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के प्रयासों से 21 लाख क्यूबिक मीटर भूजल रिचार्ज हुआ है, जिससे कई इलाकों में पानी का स्तर 2 से 4 मीटर तक बढ़ा है।

रंगला पंजाब के सपने के लिए सरकार लगातार काम कर रही : Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में विश्व स्तरीय सरकारी स्कूल, अस्पताल, सड़कें और खेल सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि “रंगला पंजाब” के सपने को साकार करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और अब उसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

भगवंत मान ने लोगों से भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों और पैगंबरों की धरती है, जहां हमेशा प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पंजाब के लोग हर बार एकजुट होकर उनका जवाब देते हैं।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि गुरबाणी हमें प्रकृति का सम्मान करना सिखाती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की और कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल की सराहना करते हुए कहा कि ‘सीचेवाल मॉडल’ ने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले जो जगह रेत के टीलों से भरी थी, आज वहां हरियाली और हजारों पेड़ दिखाई देते हैं।

बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया

मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत बेअदबी के दोषियों को 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और 50 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंजाब में स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले गए हैं, शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और लगभग एक हजार आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज और दवाइयां दी जा रही हैं।

यह भी पढ़े :- India FDI रैंकिंग में टॉप 15 से बाहर

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts