पंजाब

बाजवा की जातिवादी टिप्पणी के खिलाफ AAP का Punjab भर में Protest

124 Views
AAP protest across Punjab against Bajwa's casteist remarks
AAP protest across Punjab against Bajwa's casteist remarks

दलित समुदाय और मेहनतकश वर्ग के अपमान का आरोप, कांग्रेस से माफी की मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने गुरुवार को कांग्रेसी नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की कथित जातिवादी टिप्पणी के विरोध में पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन (Protest) किए। पार्टी ने कहा कि यह बयान केवल कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ही नहीं, बल्कि पूरे Dalit Community और मेहनतकश वर्ग का अपमान है।

प्रदर्शनों में AAP के नेता, मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “Dalit-Virodhi Congress Murdabad” और “Bajwa Murdabad” के नारे लगाए और कांग्रेस से Public Apology की मांग की।

बाजवा की भाषा कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच को करती है उजागर : बलतेज पन्नू

AAP पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि बाजवा की भाषा कांग्रेस की दलित-विरोधी सोच को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में किसी को भी दलितों या श्रमिकों का अपमान करने की इजाजत नहीं देगी।

पन्नू ने Protest के दोरान कहा कि यह टिप्पणी बैंड-बाजा कलाकारों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य मेहनतकश लोगों का भी अपमान है, जो समाज में सम्मानजनक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से स्पष्ट रुख अपनाने और बयान की सार्वजनिक निंदा करने की मांग की।

मलेरकोटला और रूपनगर समेत होशियारपुर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, संगरूर, फाजिल्का, फिरोजपुर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला और एस.ए.एस. नगर सहित पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किए गए।

AAP ने Protest में कहा कि पंजाब बराबरी और सम्मान की धरती है, जो गुरु साहिबान की शिक्षाओं और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की विचारधारा पर चलता है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जब तक बाजवा और कांग्रेस नेतृत्व माफी नहीं मांगते, आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़े :

Tata Punch EV नई अवतार के साथ Indian Market में हुई लॉन्च

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts