पंजाब

अकाली नेता Canada airport पर फंसा ! एंट्री पर रोक

48 Views
Akali leader stranded at Canada airport ! Entry denied
Akali leader stranded at Canada airport ! Entry denied

Canada airport पर अकाली दल नेता की एंट्री को लेकर कई तरह के ऑब्जेक्शन दर्ज

चंडीगढ़/टोरंटो (सुनील कुमार)। शिरोमणि अकाली दल से जुड़े एक वरिष्ठ नेता को कनाडा पहुंचने पर वहां की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की कड़ी जांच का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार Canada airport पर ही संबंधित नेता को रोक लिया गया और उनकी एंट्री को लेकर कई तरह के ऑब्जेक्शन दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कनाडा पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों ने नेता के खिलाफ भारत में दर्ज मामलों और अन्य कानूनी पहलुओं को लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि म्युनिसिपल चुनावों के दौरान दर्ज एक मामले को भी कनाडाई एजेंसियों ने गंभीरता से लिया है और उसी आधार पर अतिरिक्त दस्तावेज तथा स्पष्टीकरण मांगे गए हैं।

सूत्रों का दावा है कि कनाडाई अधिकारियों के सामने यह सवाल भी उठाया गया है कि पंजाब में मामला दर्ज होने के बावजूद संबंधित नेता बिना पूरी क्लियरेंस के कनाडा कैसे पहुंच गए। इसी मुद्दे पर एयरपोर्ट पर लंबी जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।

अधिकारी सभी तथ्यों और दस्तावेजों की कर रहे हैं जांच

मामला उस समय और संवेदनशील हो गया जब यह चर्चा सामने आई कि कनाडा में मौजूद कुछ राजनीतिक और सामाजिक समूह भी इस मामले में सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा कनाडाई एजेंसियों के समक्ष शिकायतें और आपत्तियां दर्ज करवाई गई हैं, जिसके चलते जांच का दायरा बढ़ गया है।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फिलहाल अधिकारी सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। यदि कनाडा पुलिस और इमिग्रेशन विभाग प्रस्तुत स्पष्टीकरणों से संतुष्ट नहीं होते हैं तो संबंधित नेता को कनाडा में प्रवेश की अनुमति देने से इंकार किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भारत भेजे जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कनाडाई अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि संबंधित नेता को कनाडा में प्रवेश मिलेगा या उन्हें वापस लौटना पड़ेगा। फिलहाल कनाडा एयरपोर्ट पर कार्रवाई जारी है और राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़े :-  बहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल हो सख्त करवाई: बलतेज पन्नू

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts