पंजाब

बहबल कलां गोलीकांड में सुखबीर बादल हो सख्त करवाई: बलतेज पन्नू

17 Views
Oplus_19005440

ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान करते है साबित, SIT करें करवाई

चंडीगढ़, 11 जून (सुनील कुमार)। आम आदमी पार्टी के पंजाब महासचिव बलतेज पन्नू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहबल कलां गोलीकांड और 2015 की बेअदबी की घटनाओं के मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

बलतेज पन्नू ने कहा कि नकोदर कांड में शामिल रहे कथित लोगों को सुखबीर बादल ने अपने अकाली दल में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब जी की चोरी की घटनाएं हुईं और अक्टूबर 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गई। इन घटनाओं के बाद सिख समुदाय ने शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की मांग को लेकर धरने शुरू किए।

उन्होंने कहा कि लोगों के मन में गहरा रोष था और कोटकपूरा चौक में लगातार धरना चल रहा था। इसी दौरान बहबल कलां में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। पन्नू ने आरोप लगाया कि उस समय के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सुखबीर बादल के आदेशों पर शांतमय प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें दो सिख नौजवानों की मौत हो गई।

पन्नू ने कहा कि गोलीकांड के बाद भी जब सुखबीर बादल का दिल नही भरा तो सुखबीर बादल के इशारे पर दो निर्दोष सिख युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सुखबीर बादल को सत्ता के 25 साल तक राज करने का अहंकार था, जिसके चलते ऐसी घटनाएं हुईं या उनके इशारे पर की गई।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पश्चात जब सिख समुदाय का विरोध हुया तो सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होना पड़ा और उन्होंने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली कि इन सभी घटनाओं के पीछे उनका हाथ है। बलतेज पन्नू के अनुसार, जब सुखबीर बादल ने माफी मांगी तो उस समय अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होकर यह बयान दिया कि सुखबीर बादल ने अपने गुनाहों को स्वीकार किया था।

बलतेज पन्नू ने कहा कि जब सुखबीर बादल स्वयं अपने गुनाह कबूल कर चुके हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी व्यक्ति ने पहले अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी गलती स्वीकार की हो और बाद में उससे मुकर गया हो।

पन्नू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसी भी व्यक्ति पर सरकारी दबाव डालने का काम नहीं किया है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान ऐसा होता रहा है।

"श्री अकाल तख्त साहिब के साथ कोई मत्था नहीं लगा सकता"

बलतेज पन्नू ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है और उसके समक्ष हर व्यक्ति नतमस्तक होता है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के साथ कोई मत्था नहीं लगा सकता। पन्नू ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल सभी मर्यादा को तोड़ कर श्री अकाल तख्त साहिब के साथ ही मत्था लगा रहे हैं। यह कार्य भी माफी लायक नही है। सिख समुदाय उन्हें कभी माफ नही करेगा।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts