Talwandi Sabo की एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से रिकॉर्ड रूम तक सभी सुविधाएं
Talwandi Sabo में Bhagwant Singh Mann ने किया आधुनिक परिसर का उद्घाटन
तलवंडी साबो (बठिंडा), 12 अप्रैल (सुनील कुमार)। पंजाब में प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने बठिंडा के पवित्र शहर Talwandi Sabo में अत्याधुनिक उप-मंडलीय परिसर (Sub-Divisional Complex) का उद्घाटन किया। करीब 6 करोड़ की लागत से बने इस तीन मंजिला परिसर में अब लोगों को रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
इस परिसर में 28 कमरे बनाए गए हैं, जिनमें आसान रजिस्ट्री, एसडीएम और तहसीलदार अदालतें, फर्द केंद्र, खजाना कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और अन्य मुख्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही एक लिफ्ट और आधुनिक बुनियादी ढांचा सुनिश्चित किया गया है ताकि कुशलता के साथ-साथ बेहतर जनसुविधाएं प्रदान की जा सकें। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली इमारत पूरीतरह से खंडहर बन चुकी थी, जो जान-माल के लिए बड़ा खतरा बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि नया परिसर तलवंडी साबो और आसपास के गांवों के निवासियों के लिए सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी लाएगा।
40 साल पुरानी जर्जर इमारत की जगह बना हाईटेक कॉम्प्लेक्स
मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरानी इमारत करीब Talwandi Sabo की 40 साल पुरानी और खंडहर बन चुकी थी, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता था।
अब नई इमारत में:
✔️ 28 आधुनिक कमरे
✔️ एसडीएम और तहसीलदार अदालतें
✔️ फर्द केंद्र और खजाना कार्यालय
✔️ रिकॉर्ड रूम
✔️ कैंटीन और लिफ्ट सुविधा
यह पूरा परिसर डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सुविधाओं से लैस है।
Talwandi Sabo में वैसाखी पर खास संदेश और बड़ा ऐलान
वैसाखी के मौके पर सीएम Bhagwant mann ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार एकता, भाईचारे और मेहनत का प्रतीक है
साथ ही उन्होंने घोषणा की कि: 13 अप्रैल को विशेष विधानसभा सत्र में ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया जाएगा, जिसमें बेअदबी के मामलों में आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान होगा।
यह भी पढ़े :- Shiksha Kranti : आम परिवारों की बेटियां बनीं टॉपर, मिला तोहफा