पंजाब

Shiksha Kranti : आम परिवारों की बेटियां बनीं टॉपर, मिला तोहफा

28 Views
Shiksha Kranti - Daughters of Ordinary Families Emerge as Toppers
Shiksha Kranti - Daughters of Ordinary Families Emerge as Toppers

टॉप 20 विद्यार्थियों को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे दाखिला

चंडीगढ़, 12 अप्रैल (सुनील कुमार)। पंजाब में Shiksha Kranti का नया इतिहास रचते हुए बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। Punjab School Education Board की आठवीं कक्षा के नतीजों में इस बार टॉप 20 में से 19 स्थान लड़कियों ने हासिल कर पूरे राज्य में ‘शिक्षा क्रांति’ की मजबूत तस्वीर पेश की है।

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने चंडीगढ़ में इन होनहार विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि टॉप 20 विद्यार्थियों को ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे दाखिला दिया जाएगा।

Shiksha Kranti : टॉपर्स को सम्मान, 50-50 हजार का इनाम

मुख्यमंत्री ने पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 50,000-50,000 नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

  • तमन्ना (600/600) – सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतो
  • जसप्रीत कौर (598 अंक) – सरकारी मिडिल स्कूल, अड़कवास
  • जश्नदीप कौर (598 अंक) – संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल, कोट सुखिया

खास बात यह है कि ये तीनों छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुकी हैं।

आम परिवारों से निकली असली प्रतिभा

सीएम Bhagwant Singh Mann ने कहा कि इस बार के नतीजे यह दिखाते हैं कि अब Shiksha Kranti की सफलता सिर्फ बड़े शहरों या अमीर परिवारों तक सीमित नहीं रही।

  • पहला स्थान – भट्ठे पर काम करने वाले मुनीम की बेटी
  • दूसरा स्थान – टाइल्स दुकान मालिक की बेटी
  • तीसरा स्थान – सरकारी शिक्षक की बेटी

ये उपलब्धियां साबित करती हैं कि पंजाब में टैलेंट को सही दिशा और अवसर मिल रहा है।

शिक्षा में पंजाब बना राष्ट्रीय रोल मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी स्कूलों में हो रहे बड़े बदलावों के कारण पंजाब अब देश में शिक्षा का रोल मॉडल बनकर उभर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस साल करीब 2.62 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की। भगवंत मान ने इस सभी से कहा कि “ज़मीन से जुड़े रहो, कड़ी मेहनत करो और जीवन में सही रोल मॉडल चुनो। सफलता खुद आपके कदम चूमेगी।”

Shiksha Kranti में सरकार का फोकस : हर बच्चे के सपनों को उड़ान

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है:
✔️ आधुनिक स्कूल
✔️ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
✔️ प्रेरणादायक माहौल

ताकि हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान मौका मिल सके।

यह भी पढ़े :- पंजाब सरकार देगी इनाम, 28 Most Wanted Criminals की सूची जारी


Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts