पंजाब

Amritsar Bus Accident : पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

• •
12 Views
Amritsar Bus Accident - Punjab government to provide Rs 5 lakh each to the victims
Amritsar Bus Accident - Punjab government to provide Rs 5 lakh each to the victims

अमृतसर, 15 नवंबर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर के नौशहरा पन्नुआं के निकट हुए Amritsar Bus Accident में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हादसे में चार श्रद्धालुओं और एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हुई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। सरकार की ओर से सभी घायलों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा।

अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर घायल खतरे से बाहर हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के दुख में वह शामिल हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

17 हजार से अधिक यात्राओं में 7 लाख श्रद्धालुओं ने किए धार्मिक स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत अब तक 17,531 से अधिक यात्राओं के माध्यम से 7,02,203 से अधिक श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार-ऋषिकेश, खाटू श्याम और मथुरा-वृंदावन जैसे धार्मिक स्थल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत रोजाना 70 से अधिक बसें चलाई जाती हैं और प्रतिदिन 3,000 से अधिक श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी हुई हैं।

Amritsar Bus Accident : हादसे पर राजनीति न करे विपक्ष

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से इस दुखद हादसे पर राजनीति नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए। पंजाब सरकार प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की भूमिका का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोर्स ने पूरे पंजाब में सड़क हादसों के दौरान तत्काल कार्रवाई करके अनेक कीमती जानें बचाई हैं। सरकार सड़क सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़े :- पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान: ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज जीतने वाले को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts