पंजाब

धूरी में Chhath Festival के समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान

• •
6 Views
Chief Minister Bhagwant Mann arrived at the Chhath Festival celebrations in Dhuri
Chief Minister Bhagwant Mann arrived at the Chhath Festival celebrations in Dhuri

धूरी (संगरूर), 15 नवंबर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को धूरी में Chhath Festival के समारोह में शिरकत की और श्रद्धालुओं को त्योहार की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पूरे राज्य में छठ महापर्व मनाने के लिए शानदार प्रबंध किए गए हैं। पंजाब भर में 108 स्थानों पर लाखों लोग बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ यह त्योहार मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने छठी मैया और सूर्य देव से सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि Chhath Festival आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रकृति के महत्व और जीवन के प्रत्येक चरण का सम्मान करना सिखाता है।

Chhath Festival : पंजाब की तरक्की में प्रवासी भाइयों का अहम योगदान

Chhath Festival को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि बिहार और पूर्वांचल से आकर पंजाब में बसे प्रवासी भाई-बहनों ने राज्य की तरक्की और खुशहाली में बहुमूल्य योगदान दिया है। कृषि, उद्योग, व्यापार और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी मेहनत और समर्पण पंजाब के विकास को गति दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रवासी भाइयों के साथ पंजाब का रिश्ता केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, प्रेम, सांस्कृतिक साझेदारी और भाईचारे पर आधारित है। पंजाब में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति राज्य के बड़े परिवार का हिस्सा है और सभी का सम्मान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की असली ताकत उसकी एकता, सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे में है। सरकार सभी धर्मों और समुदायों की भावनाओं का सम्मान करती है और चाहती है कि प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले।

बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें प्रवासी परिवार

मुख्यमंत्री ने प्रवासी परिवारों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, ताकि हर वर्ग के बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें और जीवन में आगे बढ़कर बड़े पदों पर पहुंचने के सपने पूरे कर सकें।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमें स्वच्छता, संयम, अनुशासन और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा जीवन के हर चरण और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने अंत में सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़े :- Amritsar Bus Accident : पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts