पंजाब

पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों पर भड़के Arvind Kejriwal

4 Views
Arvind Kejriwal Fumes Over Paper Leaks and Exam Irregularities
Arvind Kejriwal Fumes Over Paper Leaks and Exam Irregularities

Arvind Kejriwal बोले, NEET, CBSE 12वीं, SSC GD और अब BTech परीक्षा में भी गड़बड़ियों की खबरें सामने आ रही

नई दिल्ली, 26 मई (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने देश में लगातार सामने आ रही परीक्षा गड़बड़ियों और कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि NEET, CBSE 12वीं, SSC GD और अब BTech परीक्षा में भी गड़बड़ियों की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में ऐसी सरकार कैसे हो सकती है जो एक परीक्षा भी पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं कर पा रही।

पूरी शिक्षा व्यवस्था पर माफिया का कब्जा, Arvind Kejriwal का आरोप

Arvind Kejriwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कई जगहों से परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं और व्यवस्थागत खामियों की शिकायतें सामने आई हैं। अरविन्द केजरीवाल आरोप लगाया कि कहीं सर्वर डाउन रहा तो कहीं परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्रों को बुलाया गया।

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर “माफिया” का प्रभाव बढ़ गया है और करोड़ों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर युवाओं को अपना भविष्य सुरक्षित करना है तो उन्हें इन मुद्दों पर आवाज उठानी होगी।

छात्रों के भविष्य को लेकर मनीष सिसोदिया ने भी उठाए सवाल

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी परीक्षा विवादों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार अलग-अलग परीक्षाओं को लेकर विवाद सामने आए हैं।

सिसोदिया ने दावा किया कि:

  • NEET परीक्षा विवाद सामने आया
  • CBSE मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठे
  • SSC GD परीक्षा में तकनीकी समस्याओं की शिकायतें आईं
  • विभिन्न परीक्षाओं को लेकर छात्रों में असंतोष देखने को मिला

उन्होंने कहा कि यदि सरकार चुनावों पर जितना ध्यान देती है, उसका थोड़ा हिस्सा भी शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर दिया जाए तो छात्रों को राहत मिल सकती है।

प्रधानमंत्री और शिक्षा व्यवस्था पर निशाना

मनीष सिसोदिया ने कहा कि छात्रों के मन में सवाल है कि यदि शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं, तो उनकी जवाबदेही तय क्यों नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े :- DSR Farming को बढ़ावा, 5 लाख एकड़ लक्ष्य

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts