Hoshiarpur में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
हरभजन सिंह बोले - पंजाब की शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटेंगे
चंडीगढ़, 16 सितंबर 2026: Hoshiarpur जिले के गांव बारियां कलां में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस को मामले की तत्काल जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
ईटीओ ने कहा कि पंजाब की शांति और अमन-व्यवस्था को भंग करने तथा समाज में आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने देश को संविधान देकर प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए।
मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने जैसी हरकतें पंजाब की कानून-व्यवस्था और सामाजिक भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश हैं। सरकार ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी।
Hoshiarpur पुलिस प्रशासन को तुरंत जांच करने निर्देश
हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि Hoshiarpur पुलिस प्रशासन को घटना की तुरंत जांच करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
उन्होंने कहा कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा। ईटीओ ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को उनके कृत्य के लिए कानून के मुताबिक सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने क्षेत्र के लोगों, संगत और पूरे भाईचारे से शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार प्रत्येक नागरिक और महान शख्सियतों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े :- Health Service Rules 2026 : पंजाब के हिस्से पर उठे सवाल