Bhagwant Mann ने ली विधायकों की क्लास, सुधर जाओ, नहीं तो होगी कार्रवाई
अगर पार्टी की छवि बिगड़ी तो पड़ जाएगी टिकट खतरे में
चंडीगढ़, 15 अप्रैल (The State Headlines)। Bhagwant Mann ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों की क्लास लेते हुए उन्हें सख्त व साफ संकेत दे दिए कि अब काम और छवि दोनों पर सख्ती से नजर रखी जाएगी। अगर किसी भी विधायक या मंत्री के चलते पार्टी की छवि पर कोई भी असर हुया तो उसके के खिलाफ सख्त करवाई करने से भी वोह पीछे नहीं हटेंगे। इस बैठक में पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने बिना किसी का नाम लिए स्पष्ट कहा कि किसी भी नेता को किसी भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास हर एक विधायक व मंत्री की पूरी रिपोर्ट है। उन्होंने इशारों-इशारों में मंत्रियों को चेतावनी दी कि पार्टी अब तय करेगी कि किससे क्या जिम्मेदारी लेनी है और किस को बाहर का रस्ता दिखाना है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री का सख्त लहजा देखकर कई विधायक स्तब्ध रह गए। मनीष सिसोदिया ने भी साफ कहा कि आगामी चुनावों में जनता विधायकों के काम का हिसाब करेगी, इसलिए सभी को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा।
मुख्यमंत्री ने खास तौर पर कुछ विधायकों को अपने रिश्तेदारों के दखल को कम करने की नसीहत दी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधायकों को जमीनी हकीकत से अवगत कराना और उन्हें आगाह करना था।
ट्रॉली विवाद पर भी बरसे CM Bhagwant Mann
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ विधायकों की खराब जनछवि को लेकर नाराज थे। खासतौर पर एक कैबिनेट मंत्री पर बिना भुगतान एक कारोबारी से ट्रॉली लेने के आरोपों ने उन्हें काफी नाराज किया।
मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह दिन-रात पार्टी का ग्राफ ऊपर उठाने में लगे हैं, लेकिन ऐसे विवाद पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। ट्रॉली मामले से जुड़े नेताओं को बैठक में कड़ी फटकार भी लगाई गई।
यह भी पढ़े :- BBMB नियमों में बदलाव : AAP ने केंद्र पर पंजाब के अधिकारों पर हमले का आरोप