पंजाब

Lok Sabha Election 2024 को लेकर बहावलपुर महासंग ने किया भारी इकठ

62 Views
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: आगामी इलेक्शन को देखते हुए बहावलपुर महासंघ की तरफ से पटियाला में एक भारी इकठ किया गया। जहां पर पटियाला जिले से बहावलपुर बिरादरी के जिम्मेवारों ने पहुंच कर लोकसभा इलेक्शन में अपनी दावेदारी पेश की है। बहावलपुर महासंघ की पटियाला में हुई मीटिंग में दावा किया गया है कि पटियाला या पंजाब के किसी भी सीट पर बहावलपुर महासंघ के बिरादरी से किसी भी व्यक्ति को टिकट दी जाए। Lok Sabha Election 2024

इस मौके पर बहावलपुर महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान और बीजेपी हलका इंचार्ज राजपुरा के जगदीश कुमार जगा ने कहा कि बहावलपुर महासंघ पटियाला जिला की विशेष मीटिंग आज पटियाला में की गई। जिसमें भारी इकठ में बहावलपुर बिरादरी के लोग इकत्र हुए। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज या संस्था तब तरक्की कर सकती है जब पॉलीटिकल पावर हो। उन्होंने कहा कि बहावलपुर बिरादरी के सभी लोगों ने मांग की है कि आगामी लोक सभा इलेक्शन में बहावलपुर बिरादरी के किसी भी कैंडिडेट को पुरे पंजाब में से टिकट दी जाए। बेशक वह किसी भी पार्टी से ताल्लुक रखता हो। उन्होंने कहा कि बहावलपुर बिरादरी की एक कोर कमेटी बनाई गई है जिसको लेकर आगामी इलेक्शन के बारे में फैसला करेगी।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: हर तरह की करूँगा मदद- ज्ञानचंद कटारिया

इस मौके पर बहावलपुर महासंघ के राष्ट्रीय प्रधान ज्ञानचंद कटारिया ने कहा कि कोई भी पार्टी अगर हमारे समाज के किसी भी उम्मीदवार को लोकसभा इलेक्शन की टिकट देती है तो मैं तन मन धन के साथ खड़ा हूं और हर तरह की मदद करूंगा। Lok Sabha Election 2024

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts