चंडीगढ़

भगवंत मान हटे पीछे, लिया फैसला वापस

11 Views
Smart City Mission Meeting Head by Bhagwant Mann
Smart City Mission Meeting Head by Bhagwant Mann

Shaheedi jor mela 2023 : एसजीपीसी की टिप्पणी के पश्चात भगवंत मान ने किया ऐलान

Shaheedi jor mela 2023 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इन शहादत वाले दिनों में किसी भी तरह के वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने मातम बिगुल बजाने वाले फैसले को वापस ले लिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सामने आकर इसका ऐलान किया है कि इन दिनों में किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने की जगह सभी की भावनाओं का कदर करते हुए पंजाब सरकार द्वारा लिया गया 27 दिसंबर के दिन श्री फतेहगढ़ साहिब (Shaheedi jor mela 2023 ) में मातम बिगुल बजाने का फैसला वापस लिया जाता है।

भगवंत मान ने कहा कि यह दिन कुर्बानियों को नमन करने वाले हैं तो ऐसे में किसी भी तरह का वाद विवाद होना ठीक नहीं है। जिस कारण ही वह अपने पिछले फैश्ले से पीछे हटते हुए वापिस ले रहे हैं।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1738847120873115685?t=4iqXePALjORnwRot5m7uwQ&s=08

नहीं मनाया जा सकता मातम के रूप में : एसजीपीसी

यहां पर जिक्रयोग का योग है कि एसजीपीसी के प्रधान की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पंजाब सरकार के इस फैसले को गलत बताया था। जिसमें उन्होंने इस दिन मातम के बिगुल बजाने का ऐलान किया था। एसजीपीसी की तरफ से कहा गया था कि यह कुर्बानियों के दिन है, इसे मातम के रूप में नहीं मनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts