पंजाब

भगवंत मान और केजरीवाल कल दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

69 Views
Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election
Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election

Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election: चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल दिल्ली की सड़कों पर उतरने वाले हैं उनकी तरफ से भाजपा के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा इस प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :

Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election: पहली बार दो मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ उतरेंगे सड़कों पर

ऐसा पहली बार होगा जब केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ केंद्रीय राजधानी में दो राज्यों के मुख्यमंत्री सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते नजर आएंगे। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संगठन जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक द्वारा इस संबंध में जानकारी भी दी गई है कि जिस तरीके से चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर घोटाले बाजी हुई है। उसको लेकर दोनों राज्यों के आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री व केबीनेट मंत्रियों सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उत्तर का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। Chandigarh Nagar Nigam Mayor Election

देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता, आप की अपील

संदीप पाठक द्वारा अपील की गई है कि देशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल दिल्ली में पहुंचकर भाजपा के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करें। इस प्रदर्शन से ही भाजपा को उनकी घोटाले बाजी का आईना दिखाया जाएगा।

संदीप पाठक ने कहा

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में जिस तरह से सरे आम वोटों की चोरी की गई, उसको देखकर पूरा देश दंग रह गया और पूरी चुनाव प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठ गया। देश को वोटों की चोरी से बचाने के लिए और भाजपा को बेनक़ाब करने के लिए कल दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। इसका नेतृत्व श्री अरविंद केजरीवाल और श्री भगवंत मान जी करेंगे। आप सभी से निवेदन है कि भारी संख्या में पहुँचकर देश को बचाने में अपनी भूमिका निभायें।

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts