चंडीगढ़

White Hair Home Remedies: घर पर ही सफ़ेद बालों को नेचुरल तरीके से करें काले

65 Views
White Hair Home Remedies
White Hair Home Remedies

White Hair Home Remedies: अक्सर ही देखा जाता है की बढ़ती उम्र के साथ हर किसी के बाल सफेद होते हैं। लेकिन आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी और खानपान सही न होने के कारण कम उम्र के बच्चों और नौजवानों के भी बाल सफेद हो रहे हैं। केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स, बदलते मौसम और धूप में जरूरत से ज्यादा रहने के कारण भी हमारे सर के बाल पर प्रकृति रंगत का असर पड़ता है। यानी बाल सफेद होने शुरू हो जाते हैं।

अक्सर ही हम सर के एक बाल सफेद होने पर नजर अंदाज कर देते हैं लेकिन वह धीरे-धीरे पूरे सर की जड़ी ही सफेद दिखने लगते हैं। इसलिए समय रहते ही सफेद बालों का इलाज कर लिया जाए तो आने वाले समय में दिक्कत नहीं होती। आज इस आर्टिकल में हम आपको सर के बाल को सफेद से काले करने के कुछ आयुर्वेदिक तरीके बताने की कोशिश करेंगे। White Hair Home Remedies

यह भी पढ़े :

White Hair Home Remedies: सफेद बाल को घर पर ही काले करने के घरेलू उपाय

करी पत्ता

करी पत्ता में विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका अधिकतर इस्तेमाल समय से पहले सफेद होते बालों को काला करने में बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता था और आज के समय में भी इसको बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके लगातार यूज़ करने से रिजल्ट बहुत जबरदस्त आते हैं और यह नेचुरल तरीके से बालों का रंग गहरा करने में मदद करते हैं। करी पत्ते में सेलेनियम, जिंक, आयोडीन और आयरन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इन पत्तों को पीसकर हेयर मास्क की तरफ भी बालों को लगाया जा सकता है।

अमीनो एसिड से भरपूर करी पत्ता का पाउडर बना कर नारियल के तेल में मिक्स करके हफ्ते में 2 से 3 बार सर पर लगाया जाए तो इससे बालों के सफेद होने की दिक्कत दूर होती है। इसके इस्तेमाल से बाल काले और घने बने रहते हैं। करी पत्ते का पाउडर को नारियल तेल के साथ और मेथी दाने को एक साथ पका कर बालों पर लगा सकते हैं। इस तरह से भी इस्तेमाल करने से आपके बाल काले होते हैं। White Hair Home Remedies

मेहँदी के पत्ते

मेहंदी के पत्ते बालों को नेचुरली तरीके से काले करने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली मेहंदी है। अक्सर ही देखा गया है कि मेहंदी के पत्तों से बाल लाल हो जाते हैं। मेहंदी के पत्तों से बाल लाल ना हो जाए इसीलिए मेहंदी के पत्तो के पाउडर में काली चाय या कॉफी को मिलाकर मिश्रण कर ले और इस मिश्रण में एक चम्मच नारियल तेल या सरसों का तेल मिक्स कर मिश्रण बना कर अपने बालों में लगा ले और 1 घंटे के बाद सर को अच्छे से धो लें. आपके बालों पर गजब सी चमक और सफेद बाल काले दिखना शुरू हो जाएंगे इस मिशन को आप महीने में एक बार बालों पर लगा सकते हैं। White Hair Home Remedies

इस लेख में दी गई जानकारी एक सामान्य जानकारी है यह किसी इलाज का विकल्प नहीं है। इसको इस्तेमाल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लें। दी स्टेट हेडलाइंस किसी तरह की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts