पंजाब

BBMB नियमों में बदलाव : AAP ने केंद्र पर पंजाब के अधिकारों पर हमले का आरोप

20 Views
BBMB Issue - AAP Accuses Centre of Attacking Punjab Rights
BBMB Issue - AAP Accuses Centre of Attacking Punjab Rights

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (सुनील कुमार)। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने Bhakra Beas Management Board (BBMB) में नियुक्ति नियमों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन का कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने इसे संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बीबीएमबी अधिकारियों की नियुक्ति के नियमों में ताजा संशोधन को लेकर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की सख्त निंदा की है। पार्टी ने कहा कि भाजपा पंजाब को कमजोर करने और इसके अधिकारों को छीनने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती। ‘आप’ नेताओं ने कहा कि केंद्र की नीतियां स्पष्ट रूप से पंजाब के हर पहलू पर कब्जा करने के इरादे को दर्शाती हैं, जिसके कारण प्रदेश को हर कदम पर इस दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

BBMB का फैश्ला ‘संघीय ढांचे पर हमला’ – हरजोत बैंस

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि:

  • यह BBMB का फैसला संविधान की भावना के खिलाफ है
  • पंजाब के जल प्रबंधन में स्थानीय विशेषज्ञता कमजोर होगी
  • बाहर के अधिकारियों की नियुक्ति से जोखिम बढ़ेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

BBMB के पंजाब के पानी पर कब्जे की कोशिश – बरिंदर गोयल

बरिंदर कुमार गोयल ने आरोप लगाया कि:

  • यह संशोधन पंजाब के संसाधनों पर नियंत्रण की साजिश है
  • पहले से चली आ रही व्यवस्था को जानबूझकर बदला गया
  • केंद्र ‘ओपन भर्ती’ के जरिए अपनी पसंद के अधिकारी नियुक्त करना चाहता है

उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब अपने पानी की “लूट” किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा।

BBMB पर नियंत्रण की साजिश’ – बलतेज पन्नू

बलतेज पन्नू ने कहा:

  • पहले पंजाब के लिए आरक्षित पद अब ‘ओपन’ कर दिए गए
  • भाजपा की नीयत पंजाब के पानी और संसाधनों पर कब्जा करना है
  • यह कदम संघीय ढांचे के लिए खतरा है

क्या है विवाद?

  • BBMB में पहले पंजाब और हरियाणा के लिए तय पदों की व्यवस्था थी
  • नए नियमों के तहत अब इन पदों पर देशभर से नियुक्ति का रास्ता खुला
  • पंजाब का दावा है कि इससे राज्य का नियंत्रण कमजोर होगा

राजनीतिक टकराव तेज

AAP नेताओं का कहना है कि:

  • केंद्र सरकार लगातार पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचा रही है
  • पानी, चंडीगढ़ और संस्थानों पर नियंत्रण की कोशिश हो रही है
  • पार्टी पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी

यह भी पढ़े :- मांवां धीयां सतिकार योजना की शुरुआत : महिलाओं को मिलेगा 1000 मासिक

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts