राष्ट्रपति द्वारा मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को दिया गया मिलने का समय
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (सुनील कुमार)। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले साथ राज्यसभा मेंबर्स की राज्यसभा मेंबरशिप रद्द करने के मामले में मुख्यमंत्री Bhagwant Mann 5 मई को दोपहर 12 मिलने जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिलने का समय दे दिया गया है।
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिलने का समय मांगा गया था और अभी उन्हें जानकारी मिली है कि राष्ट्रपति दफ्तर की तरफ से समय दे दिया गया है और वह अपने कुछ साथियों सहित 5 मई को 12 बजे मिलने के लिए जा रहे हैं।
7 राज्य सभा मेंबर द्वारा कहा गया था आम आदमी पार्टी को अलविदा
यहां पर बताने योग्य है कि राज्यसभा मेंबर राघव चड्ढा और संदीप पाठक सहित कुल 7 राज्य सभा मेंबर द्वारा आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया गया था जबकि तीन सांसद मेंबरों ने भाजपा की मेंबरशिप भी हासिल कर ली थी इसके पश्चात मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इन सभी की राज्यसभा मेंबरशिप रद्द करने की मांग करते हुए देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मिलने का समय मांगा गया था अब जानकारी मिल रही है कि उन्हें मिलने का समय मिल चुका है।
यह भी पढ़े :- पंजाब JEE Mains के होनहार: 369 छात्रों का सम्मान