पंजाब

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान Preetpal Phagwara आप में शामिल

17 Views
Rustam-e-Hind Wrestler Preetpal Phagwara Joins You
Rustam-e-Hind Wrestler Preetpal Phagwara Joins You

Preetpal Phagwara सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हुए शामिल

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (सुनील कुमार)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में लगातार मजबूत होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के दिग्गज नेता और शख्सियतें लगातार पार्टी से जुड़ रही हैं। इसी क्रम में आज पंजाब के खेल जगत को उस समय बड़ा बल मिला, जब मशहूर पहलवान Preetpal Phagwara मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हो गए। उनके साथ ओएसडी राजवीर भी मौजूद थे।

रुस्तम-ए-हिन्द और हिन्द केसरी जैसे बड़े खिताब अपने नाम कर चुके पहलवान प्रीतपाल सिंह के आने से पार्टी को न सिर्फ खेल जगत में, बल्कि दोआबा क्षेत्र में भी बड़ी मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रीतपाल सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और नौजवानों का पार्टी पर यह बढ़ता भरोसा दर्शाता है कि पंजाब बदलाव की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रीतपाल सिंह जैसे जमीन से जुड़े खिलाड़ियों के आने से पार्टी की जड़ें और गहरी होंगी।

दूसरी ओर पहलवान प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के उनके मिशन ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पंजाब के नौजवानों को खेलों से जोड़ने और जनहित के कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े :- 5 मई को राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे भगवंत मान

Chief Minister Health Scheme : जन्मी नवजात ने जीती जिंदगी की जंग

नैतिकता के आधार पर राज्यसभा सदस्य से दें इस्तीफा : Deepak Bali

Flood Safety को लेकर सख्त हुए CM, जल्दी काम पूरा करने के निर्देश

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts