पंजाब

अवैध खनन के खि़लाफ़ बड़ी कार्रवाई, 4 पोकलेन मशीनें और 5 टिप्पर ज़ब्त

1 Views

-- खनन विभाग और पुलिस विभाग ने साझे तौर पर कार्रवाई

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़, 12 मार्च।
अवैध खनन के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई के निर्देशों पर चलते हुए खनन विभाग द्वारा बीती रात बड़ी कार्रवाई की गई हैं ।रूपनगर जि़ले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सवा नदी से 4 पोकलेन मशीनें व 5 टिप्पर ज़ब्त किए गए हैं।  


आज यहाँ जानकारी देते हुए खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस विभाग ने साझे तौर पर कार्रवाई की गई है। आनंदपुर साहिब में सवा नदी के साथ लगने वाले गाँवों में छापा मारा गया। इस छापेमारी के दौरान अवैध खनन कर रही 4 पोकलेन मशीनें और 5 टिप्पर ज़ब्त किए गए।  

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कसा शिकंजा


मीत हेयर ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसी भी तरह के माफिया के खि़लाफ़ है। अवैध कार्यवाहियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जहाँ आम लोगों को 32 सार्वजनिक खदानों से 5.50 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से रेत मुहैया करवाई गई हैकरने वालों के खि़लाफ़ शिकंजा कसा जा रहा है।

यह भी पढ़े : सरकारी नौकरियाँ देकर नौजवानों को लगाया काम :

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share