पंजाब

पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक AAP में हुए शामिल

33 Views
BJP LEADER ARUN NAGARG
BJP LEADER ARUN NAGARG

BJP Leader Arun Narang के आप में शामिल होने से अबोहर में आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़।
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के अबोहर से पूर्व विधायक अरुण नारंग (BJP Leader Arun Narang) बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में नारंग को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। Bjp Arun Narang

अरुण नारंग ने 2017 विधानसभा चुनाव में अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से उस समय के कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराकर चुनाव जीता था। अबोहर और आसपास के इलाके के लोगों के बीच अरूण नारंग की काफी लोकप्रियता है। सुनील जाकर के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही वह पार्टी से नाराज चल रहें थे। BJP Leader Arun Narang

यह खबर भी पढ़े :

अरुण नारंग को पार्टी में शामिल कराने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। आप सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर अबोहर से पूर्व विधायक अरुण नारंग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नारंग के आप में शामिल होने से अबोहर और आसपास के क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी। BJP Leader Arun Narang

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts