चंडीगढ़

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim Singh को लेकर बड़ी खबर

42 Views
Gurmeet Ram Rahim Singh Head of Dera Sacha Sauda
Gurmeet Ram Rahim Singh Head of Dera Sacha Sauda

जल्द जेल से बाहर होंगे हरियाणा के यह धार्मिक बाबा Gurmeet Ram Rahim Singh

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान (Gurmeet Ram Rahim Singh) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बाबा गुरमीत राम रहीम की तरफ से एक बार फिर से पैरोल अप्लाई की गई है और उसे मंजूर भी कर ली की गई है। जिसके चलते अगले 24 दिन में ही डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से उत्तर प्रदेश डेरे में नजर आएंगे। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को इस साल में तीसरी बार यह पैरोल मिल रही है। इससे पहले भी इस साल में Gurmeet Ram Rahim Singh दो बार जेल से बाहर आ चुके हैं।

21 दिन के लिए मिल रही है जेल से छुट्टी

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान (Gurmeet Ram Rahim Singh) को इस बार 21 दिन की पैरोल मिल रही है। इस पैरोल की मंजूरी के चलते वह एक बार फिर से 21 दिन जेल से छुट्टी पर आ रहे हैं और उत्तर प्रदेश के बरनावा डेरे में रहेंगे। पहले भी वोह इस डेरे में ही पेरोल के समय रहते रहे है।

डेरे की तरफ से मनाया जाएगा भंडारा

डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक संत बेपरवाह मस्ताना जी महाराज के जन्म महीने को लेकर डेरा सच्चा सौदा की तरफ से हर साल नवंबर में जन्मदिन मनाया जाता है और इस साल भी 27 नवंबर को डेरा सच्चा सौदा की तरफ से बड़े स्तर पर भंडारा बनाने का प्रोग्राम मनाया जा रहा है। इस भंडारे को लेकर ही पैरोल अप्लाई की गई है। अब यह पैरोल पर छुट्टी मिलने के चलते डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख भी इस भंडारे में शामिल होते हुए अपने श्रद्धालुओं को प्रवचन दे सकते है। हालांकि पैरोल देते समय काफी तरह की पाबंदियां भी लगाई जाती हैं अब यह देखना होगा कि जब पेट्रोल मिलेगी तो किस तरह की पाबंदियां लगेगी।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts