चंडीगढ़

Chandigarh Airport पर आंतकवादी पन्नू ने किया यह कारनामा, बड़ी सुरक्षा

8 Views
Chandigarh Airport
Chandigarh Airport

Khalistan movement को प्रोमोट करता है यह प्रतिबंधित संगठन, अब chandigarh airport को बनाया निशाना

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
खालिस्तान मूवमेंट को प्रमोट करने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू के गुर्गो द्वारा एक बार फिर से खालिस्तान स्लोगन लिखने का काम शुरू कर दिया है। इस बार उनकी तरफ से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) को अपना निशाना बनाया गया है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दीवारों पर खालिस्तान के सबंध में नारे लिखे गए हैं। कनाडा में बैठे खालिस्तानी आंदोलन को चलाने वाले प्रतिबंध संगठन सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा एक वीडियो भी जारी की गई है। जिसमें उन्होंने इसके संबंध में जानकारी दी है। हालांकि गुरपतवंत सिंह पन्नू का ट्विटर अकाउंट भारत में नहीं चलता है परंतु इंटरनेशनल मीडिया सोर्सेज के अनुसार उनके द्वारा यह वीडियो या फिर फोटो शेयर की गई है। परंतु इस मामले में यह www.thestateheadlines.com न्यूज वेबसाइट इस बात की पुष्टि नहीं करती है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा कहां गया है कि उसकी पहुंच अमृतसर, अहमदाबाद और दिल्ली हवाई अड्डा तक है। इसीलिए सिख राष्ट्र के हितों की रक्षा करने के लिए 19 नवंबर के बाद कोई भी एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर न करें और ना ही किसी तरीके से उड़ान भरे। गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा किए गए इस कारनामे के पश्चात चंडीगढ़ एयरपोर्ट की सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है। गुरपतवंत सिंह पन्नू के गुर्गों द्वारा लिखे गए इन स्लोगन को लेकर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग भी की जा रही है कि आखिरकार यह लोग एयरपोर्ट की द्वार तक कैसे पहुंच गए।

आंतकवादी घोषित किया जा चुका है गुरपंतवत सिंह पन्नू

भारत में गुरपतवंत सिंह पन्नू को आतंकवादी पहले से ही घोषित किया जा चुका है। गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत राष्ट्र को तोड़कर अलग से खालिस्तान राष्ट्र बनाना चाहता है। जिसको लेकर उसने कनाडा में मूवमेंट भी खड़ी की हुई है। जिसके चलते भारत और कनाडा के बीच भी संबंध खराब हुए हैं और बड़े स्तर तक दोनों देशों के बीच में दरार भी आई है। भारत इस कथित आंतकवादी संगठन को किसी भी तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए विदेशी सरकारों का भी सहयोग मांग रहा है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts