पंजाब

भर्ती में कर दिया बड़ा घोटाला अब विजिलेंस करेगी जांच

7 Views
Advocate General
Advocate General

Recruitment Scams : 1 दिन में ही कर डाले 1800 से ज्यादा इंटरव्यू

Recruitment Scams : पंजाब विधानसभा में हुई कैप्टन सरकार के दौरान भर्ती को लेकर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जल्द ही जांच शुरू की जा रही है। इसके लिए उनकी तरफ से पंजाब सरकार से इजाजत भी मांगी गई है विजिलेंस ब्यूरो को इस बात का शक है कि पिछली सरकार में विधानसभा में हुई भर्तियों में बड़ा घोटाला हुआ है। एक ही भारती को लेकर दो बार विज्ञापन दिए और 11 पोस्टों की जगह विधानसभा ने 48 लोगों की भर्ती कर डाली इसके साथ ही एक ही दिन में 1800 से ज्यादा इंटरव्यू भी किए गए हैं। यह सभी चीज एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रहे हैं जिसको लेकर अब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जांच की जानी है।

विजिलेंस ब्यूरो की जांच में लगभग 161 नियुक्तियों में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की जा रही है। इसे शक के चलते पंजाब सरकार से विजिलेंस द्वारा जांच करने के आदेश मांगे गए हैं।

Recruitment Scams : विधानसभा के पांच अधिकारियों से होगी पूछ पड़ताल

Recruitment Scams : विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से पीसी एक्ट 1998 की धारा 17 ए के तहत मंजूरी लेकर विधानसभा के स्पीकर रहे राणा केपी, सेक्रेटरी सुरेंद्र पाल, सेक्रेटरी शशि लखनपाल मिश्रा, एडिटर का डिबेट दर्शन सिंह, प्राइवेट सेक्रेटरी दर्शन गोयल से पूछताछ की जाएगी। इन सभी द्वारा अपने समय के दौरान भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है और भर्ती प्रक्रिया में इन सभी का बड़े स्तर पर हाथ था। इनमें से शशि लखनपाल मिश्रा और सुरेंद्र पाल रिटायर हो चुके हैं। जबकि बाकी अभी भी विधानसभा में कार्यरत है। पूर्व स्पीकर राणा केपी भी इस लिस्ट में शामिल है जहां पर उनसे जांच पड़ताल की जानी है।

2018 में दिए थे दो अलग-अलग विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार 2018 में दो अलग-अलग पदों के लिए दो बार विज्ञापन दिए गए थे। इसमें तीन लोगों की भर्ती करनी थी लेकिन 6 लोगों की भर्ती कर डाली गई और इसके साथ ही अन्य विज्ञापन में दो पदों पर छह लोगों की भर्ती की ऐसा ही 2019 में भी किया गया जहां पर चार पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए। जबकि भर्ती 22 लोगों की की गई। 2020 में दो पदों की बजाय 14 की भर्ती कर डाली गई। इस समय के दौरान कुल 11 पदों की भर्ती की जानी थी परंतु 48 लोगों की भर्ती की गई जिसको लेकर बड़ा घोटाला होने का शक जाहिर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts