पंजाब

Breaking News: ख़बरदार अगर फेंका कूड़ा करकट तो लगेगा 50 हजार जुर्माना

41 Views
Breaking News
Breaking News

समाना में नगर कौंसिल की बड़ी पहल, लगाया पोस्टर

दी स्टेट हैडलाइंस
समाना।
अगर आपने किसी के भी घर के नजदीक या फिर सड़क (Breaking News) या फिर गली में किसी भी तरह का कूड़ा करकट फेंका तो आपकी जेब से 1-2 हजार का जुर्माना नहीं बल्कि 50 हजार का जुर्माना वसूल किया जाएगा। समान में नगर कौंसिल के अधिकारी काफी ज्यादा सख्त हो गए हैं जिसके चलते इसको लेकर पोस्टर तक लगा दिए गए हैं अब सवाल यह उठता है कि कूड़ा करकट कौन फेंक कर गया है उसे कैसे ढूंढा जाए तो इसका भी इलाज निकाल लिया गया है क्योंकि इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जो की कूड़ा करकट फेंकने वाले की फोटो खींचने के साथ-साथ उसकी पहचान भी अधिकारियों को बताएंगे। इसके पश्चात कूड़ा करकट फेंकने जैसा कार्य करने वाले व्यक्ति को 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। Breaking News

जानकारी अनुसार समाना के माजरी रोड के नजदीक पड़ते समाना बस स्टैंड के पास एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि यहां पर कूड़ा करकट फेंकना मना है और जो भी यहां पर कूड़ा करकट फेंक कर जाएगा। उसके खिलाफ कानूनी करवाई करने के साथ-साथ उसको 50 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

इस पोस्टर लगने के पास सारे शहर में यह चर्चा छिड़ चुकी है कि आखिरकार नगर काउंसिल समाना की यह सख्ती कारगर साबित होगी या फिर नहीं।

मुझे नहीं कोई जानकारी, किसने लगाया पोस्टर : EO समाना (Breaking News)

नगर कौंसिल समान के EO बरजिंदर सिंह ने इस संबंध में बात करते हुए बताया कि इस पोस्टर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है कि यह पोस्टर किसने और क्यों लगवाया है? उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कानून नहीं है जिसके तहत कूड़ा करकट फेंकने पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया जा सके।

यह खबर भी पढ़े :

वैसे भी यह पोस्टर उनकी तरफ से नहीं लगवाया गया है वह सोमवार को इसकी चेकिंग करवाएंगे कि आखिरकार यह पोस्टर किसने लगाया है और इस पर उनका नाम कैसे आया ?

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts