चंडीगढ़

बारातियों के स्वागत में जमकर बरसे ईट पत्थर

12 Views
Abohar News
Abohar News

-- लड़की के भाई और दादी को लगी गंभीर चोटें

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
बारातियों के स्वागत में पान पराग की जगह पंजाब के अबोहर में ईद पत्थरों से किया गया। स्वागत ऐसा था कि लड़के और लड़की दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए l जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी है परंतु लड़की के भाई व दादी को ज्यादा चोट लगने से हस्पताल में तक दाखिल करवाना पड़ा। शादी वाले स्थल पर मामला इतना ज्यादा बिगड़ गया कि स्थानक पुलिस तक वहां पर पहुंचकर बचाव करना पड़ा। इस मामले में पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है जबकि बारात को बिना दुल्हन के बैरंग वापस मोड़ दिया गया है।

दहेज को लेकर हुआ विवाद तो बरसे ईट पत्थर

बताया जा रहा है कि फाजिल्का के राहुल की शादी अबोहर की जम्मू बस्ती की एक लड़की से तय हुई थी। शादी को धूमधाम से करने के लिए बरात भी समय पर पहुंचे और उनका स्वागत भी जमकर किया गया। लड़की वालों की तरफ से खातिरदारी करने वह शादी के पश्चात लड़की को भेजने लगे तो लड़के वालों की तरफ से दहेज को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। लड़की पक्ष का दोष है कि लड़के वालों की तरफ से दहेज की मांग करनी शुरू कर दी गई थी जिसके बाद विवाद हुआ। यह विवाद बहस में तब्दील हुआ तो माहौल खराब होना शुरू हो गया इसी दरम्यान दोनों पक्ष की तरफ से ईट पत्थर भी चलने शुरू हो गए।

Read This Also:- Punjab : बदल गया सरकारी दफ्तरों का समय, तड़क सुबह खुलेंगे दफ्तर

लड़की वालों का दोष लड़के वालों ने किया

लड़की वालों ने पुलिस रिपोर्ट में दिखाया है कि सारा हंगामा लड़के पक्ष के बारातियों ने किया था। दहेज की मांग करने के पश्चात जब मामला बिगड़ा तो लड़के पक्ष के लोगों ने ना सिर्फ एक पत्थर बरसाए बल्कि डीजे को भी तोड़ दिया। इस दौरान लड़की के भाई नसीब में उसकी दादी भी जख्मी हुए हैं।

बैरंग लौटी बरात, पुलिस कर रही है पड़ताल

शादी होने के बावजूद भी दहेज को लेकर बिगड़े हालात को देखते हुए बारात को बैरंग ही लौटा दिया गया है। दुल्हन के परिजनों ने लड़की को भेजने से साफ इनकार कर दिया और मामला पुलिस में चला गया है। इस मामले की पुलिस द्वारा गंभीरता से पड़ताल की जा रही है उसके पश्चात ही किसी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts