पंजाब

आढ़तियों को नहीं करने देंगे ब्लैकमेलिंग, होगी करवाई

53 Views
oplus_2097152

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान नहीं होगा इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त

चंडीगढ़ 1 अप्रैल (The State Headlines)। आज से पंजाब में गेहूं के सीजन की खरीद शुरू हो रही है तो ऐसे में आढ़तियों द्वारा की जाने वाली हड़ताल को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब के आढ़ती अगर यह समझते हैं की खरीद के पहले दिन ही हड़ताल करते हुए सरकार को ब्लैकमेल कर लेंगे तो ऐसा नहीं होगा किसी भी हालत में ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार इस मामले में सख्ती से आढ़तियों से पेश आ सकती है। यह सख्त बयान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक तरफ तो मौसम की मार पड़ रही है और परमात्मा कृपा करें किसी की भी फसल खराब ना हो और एक-एक दाना सही ढंग से मंडियों में पहुंच जाए तो वहां से खरीद करने की जिम्मेवारी सारी पंजाब सरकार की है और वह वादा करते हैं कि किसी भी किसान को खरीद के मामले में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पंजाब में खरीद के ही पहले दिन हड़ताल पर चले जाने की बात करने वाले आढ़तियों को वह साफ रूप से कहना चाहते हैं कि अगर वह समझते हैं कि “ढोन पर गोडा रखते हुए” अपनी मांग को सरकार से मांग लेंगे तो वह ऐसा नहीं होगा। आढ़तियों की मांग केंद्र सरकार के साथ है और केंद्र सरकार ने ही इस मामले में फैसला लेना है जिसके चलते पंजाब में किसानों को परेशान करना गलत है। भगवंत मान ने कहा कि हर चीज हरियाणा से कंपैरिजन नहीं की जा सकती है क्योंकि हरियाणा में गेहूं पैदा ही कितना होता है। पूरे हरियाणा जितना गेहूं तो सिर्फ संगरूर जिले में ही पैदा हो जाता है ऐसे में कंपैरिजन करना गलत बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह से शक्ति करने के लिए तैयार है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts