पंजाब

डूब कर मर जाए Congress व Akali Dal वाले, यह क्या बोल गए भगवंत मान

92 Views

भगवंत मान ने बोला अकाली और कांग्रेस पर तीखा हमला

पटियाला, 30 मार्च। (Punjab Media Team)। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस वाले तो डूब कर ही मर जाएं क्योंकि जब भी वह अपनी स्टेज से बात करते हैं तो डायनासोर के आने की बात करते हैं या फिर मुख्यमंत्री भगवंत मन को सबक सिखाने से लेकर जेल भेजने तक की बात कर देते हैं जबकि हमारी तरफ से हमेशा ही हर स्टेज पर पंजाब के भले और पंजाब के लोगों के लिए किया जा रहे विकास कार्यों की बात की जाती है। आम आदमी पार्टी की स्टेज पर स्कूलों पर बात की जाती है कि पंजाब के स्कूलों को कैसे प्राइवेट स्कूलों से आगे लेकर जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी की स्टेज से बात की जाती है कि किसानों को किस तरीके से पानी मिल सके। आम आदमी पार्टी की स्टेज से बात की जाती है कि कैसे आम लोगों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा मिलते हुए उन्हें सेहत के मामले में कोई भी पैसा ना खर्च करना पड़े। आम आदमी पार्टी की स्टेज पर बात की जाती है कि कैसे जरूरतमंद और गरीब परिवारों के चूल्हे की आग ठंडी ना हो और उन्हें राशन मिलता रहे। हमने कभी भी गन्दी और बदला खोरी की राजनीति नहीं की है बल्कि आम जनता के कार्यों को लेकर ही काम किया गया है जबकि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की रैलियां में स्टेज से ही सिर्फ और सिर्फ भगवंत मन को सब सीखने की बात की जाती है जबकि पंजाब के लोगों के लिए वह क्या कर सकते हैं या क्या करेंगे इस बारे में वह चर्चा तक नहीं करते हैं। इसलिए कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल वालों को तो डूब कर ही मर जाना चाहिए। यह तल्ख और तीखी टिप्पणी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सनौर विधानसभा इलाके में रखे जा रहे विकास कार्यों की स्टेज पर संबोधित करते हुए की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उनकी सरकार हमेशा ही आम लोगों के पक्ष में चर्चा करती आई है और सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ आम लोगों को ही कैसे सहूलत दी जाए। इस पर अधिकारियों से मीटिंग से लेकर नई पॉलिसी बनाने तक की चर्चा होती रहती है। भगवंत मान ने कहा कि वह ऐसी गंदी राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं बल्कि पंजाब को सुधारने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में बिजली का बिल नहीं आता है जिससे लोगों के हजारों रुपए महीना बच रहे हैं तो वहीं पर मुफ्त इलाज देने के साथ ही आम लोगों की बीमारी पर खर्च होने वाली चिंता को भी खत्म कर दिया गया है। अब 1 लाख खर्चा आए या फिर 10 लाख रुपए खर्च आए आम व्यक्ति को किसी भी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका इंतजाम भी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कर दिया गया है।

भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब की महिलाओं के आत्म सम्मान को बनाए रखने के लिए सत्कार योजना की शुरू की शुरुआत की जा रही है और पंजाब की महिलाओं को 1 अप्रैल से ही 1000 से लेकर 1500 मिलना शुरू हो जाएगा। हमारी आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब तक जो भी गारंटी दी है उसे 100 परसेंट पूरा किया है जबकि पिछली सरकारों में तो सिर्फ वादे ही किया और एक भी वादे को पूरा नहीं किया जाता था जबकि हम आज तक किए हुए सभी गारंटी को पूरा करने के साथ-साथ जो गारंटी नहीं दी गई थी, उनको भी पूरा किया गया है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts