हरियाणा

Chandrayaan 3 update: आज शाम को खुलेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

1 Views
2000 Note Date Extend
2000 Note Date Extend

Chandrayaan 3 update: ये पहली बार होगा की स्कूल शाम को खुलेंगे

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
मिशन (Chandrayaan 3 update) को लेकर सभी स्कूल आज शाम को एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे। हरियाणा में ये पहली बार होगा देर शाम तक स्कूल खोले जाएंगे। आप को बता दे कि केंद्र सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार के इन आदेशों के तहत हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।

आदेशों के अनुसार आज शाम पांच से छह बजे तक सरकारी स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंन्त्री कंवरपाल ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की है। जितनी बड़ी सफलता हमें मिलने जा रही है।

यह खबर भी पढ़े :

चंद्रयान-3 मिशन को लेकर पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ है। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें। हमारे विद्यार्थियो में ये जिज्ञासा को बढावा देगा और एक जुनून भी जगाएगा और तमाम बच्चों के मन मे भी यह भाव जागना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा के सभी स्कूलों में लाइव कवरेज देखने की व्यवस्था है। केंद्र सरकार के आदेशों के तहत, शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts

Share