पंजाब

CM भगवंत मान ने की Sri Sri Ravi Shankar से मुलाकात

6 Views
CM Bhagwant Mann met Sri Sri Ravi Shankar
CM Bhagwant Mann met Sri Sri Ravi Shankar

बेंगलुरु, 30 अगस्त (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ बेंगलुरु स्थित ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ आश्रम का दौरा किया। इस दौरान तीनों नेताओं ने गुरुदेव CM Bhagwant Mann met Sri Sri Ravi Shankar से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

आश्रम के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ध्यान लगाया। उन्होंने कहा कि आश्रम में समय बिताने और ध्यान लगाने से उन्हें आध्यात्मिक शांति और आंतरिक सुकून का अनुभव हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब और पूरे देश की तरक्की, खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सामाजिक कल्याण, शिक्षा, मानसिक शांति और सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

Sri Sri Ravi Shankar से मुलाकात को बताया अलौकिक अनुभव

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ गुरुदेव Sri Sri Ravi Shankar का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के बड़े समूह को संबोधित करने और आश्रम के शांतिपूर्ण वातावरण में ध्यान लगाने का अवसर भी मिला। मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर जी से मुलाकात को अपने लिए एक अलौकिक अनुभव बताया।

पंजाब की संस्कृति और योगदान का किया उल्लेख

भगवंत मान ने पंजाब की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच नदियों की धरती पंजाब का देश के इतिहास में विशेष स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं ने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब को देश की “खड़ग भुजा” बताते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने देश की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे बढ़कर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों में चुनौतियों का सामना करने का दृढ़ और निडर जज्बा है।

सांप्रदायिक सद्भावना और सामाजिक समानता पर जोर

मुख्यमंत्री ने पंजाब की पहचान में सांप्रदायिक सद्भावना, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और आपसी सम्मान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये मूल्य पंजाब के सामाजिक ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार विकास के साथ-साथ समाज की नैतिक और सामाजिक नींव को मजबूत करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। खासतौर पर युवाओं को सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Sri Sri Ravi Shankar : युवाओं को सही दिशा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने Sri Sri Ravi Shankar के युवाओं को प्रेरित और मार्गदर्शन करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी आध्यात्मिक शिक्षाएं और बौद्धिक मार्गदर्शन समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि मजबूत समाज और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण के लिए सांप्रदायिक सद्भावना, अमन-शांति, सामाजिक समानता और वैश्विक भाईचारे की भावना को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने इन मूल्यों को संरक्षित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

यह भी पढ़े :- Sher-e-Punjab T20 League का आगाज़

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts