पंजाब

CM Bhagwant Mann की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस में दाखिल !

130 Views
CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

डॉक्टर कर रहे हैं चेकअप, जल्द जारी होगा हैल्थ उपडेट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस की कुछ प्रॉब्लम हुई है और ब्लड प्रेशर में भी कुछ दिक्कत आई है। जिसके चलते उनके आगामी सारा प्रोग्राम रद्द करते हुए उन्हें मोहाली फॉर्टिस अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया है। अभी तक CM Bhagwant Mann से जुड़े सभी लोग इस मामले में कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि डॉक्टरों द्वारा चेकअप जारी है और आगामी हेल्थ अपडेट कुछ ही देर में जारी किया जाएगा।

यहीं पर भगवंत मान के जुड़े लोगो द्वारा इसको रूटीन चेकअप बोला जा रहा है।

पहले भी फोर्टिस में दाखिल रह चुके है CM Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले भी फॉर्टिस हॉस्पिटल में दाखिल रह चुके हैं और उनके कई बार उनका यहीं पर उनका इलाज चलता आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिवर व दिल से जुड़ी कुछ परेशानियों से सामना करना पड़ रहा है और इन बीमारियों के चलते ही वह फोर्टिस में इलाज करवाने के लिए कई बार आ चुके हैं। भगवंत मान को आज क्या परेशानी हुई है इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल रही है परंतु इतना जरूर बताया जा रहा है कि अचानक से कुछ तबीयत ठीक नहीं लगने के चलते उन्हें यहां पर लाया गया है। अभी इस मामले में ज्यादा भी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts