यह किसी विमान कंपनी की सबसे बड़ी भर्ती
पिछले कुछ महीनो से विवादों में चल रही भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो अब अपने पायलटो के काफिले में बढ़ोतरी करने जा रही है या फिर सीधा कहीं की बड़े स्तर पर पायलटो की भर्ती करने की तैयारी में है। शुरुआती जानकारी में पता चल रहा है कि Indigo Airlines द्वारा 1000 से ज्यादा पायलट नियुक्त किए जाएंगे। इस भर्ती परिक्रिया को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह किसी विमान कंपनी की सबसे बड़ी भर्ती हो सकती है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती को तीन स्तर पर किया जाएगा, जिसमे कप्तान और सीनियर फर्स्ट ऑफिसर से लेकर ट्रेनिंग फर्स्ट ऑफिसर भी शामिल होंगे। इस तीन प्रकार की भर्ती से खर्चो का बैलेंस बना रहेगा क्योंकि अगर सभी सीनियर पायलट भर्ती कर लिए जाते हैं तो कंपनी को भारी भरकम सैलरी का बोझ उठाना पड़ेगा परंतु इस तीन कैटेगरी से उन्हें जहां बड़ी गिनती में पायलट मिल जाएंगे वहीं पर सैलरी का भी बोझ कुछ काम पड़ेगा।
Indigo Airlines Job : हर महीने अपने बेड़े में शामिल करेगी नए विमान
भारत में बढ़ रहे हवाई सफर और हवाई ट्रैफिक को देखते हुए इंडिगो द्वारा अब हर महीने अपने बेड़े में 3 से लेकर 4 विमान शामिल करने का फैसला किया गया है। इससे उन्हें पहले से ही ज्यादा विमान मिल जाएंगे तो वहीं उनकी कंपनी को भी काफी ज्यादा फायदा होगा हालांकि इसके लिए उन्हें पायलट भी काफी चाहिए, इसलिए वह पायलटो की भर्ती कर रही है। डीजीसीए के नियमों के तहत हर विमान के पायलटो के लिए तीन सेट जरूरी होते हैं।
जिसमें एक कप्तान और एक फर्स्ट ऑफिसर होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। हालांकि डीजीसीए के नियमों में कुछ ढील पाने के लिए इंडिगो द्वारा कोशिश की जा रही है परंतु उन्हें इसमें कितनी सफलता मिलती है या नहीं मिलती है यह आने वाले समय में पता चलेगा।
दिसंबर में आया था Indigo Airlines का सबसे खराब वक्त
इंडिगो भारत में काफी ज्यादा किफायती विमान सेवा मानी जाती है। इंडिगो को लेकर अभी तक उसे स्तर की शिकायतें भी नहीं आई है, जितनी बड़ी वोह कम्पनी है। परंतु पिछले साल दिसंबर में इंडिगो कंपनी का सबसे ज्यादा बुरा दौर आया था जब डीजीसीए के नए नियमों के तहत पायलटो के आराम करने की नई समय सीमा तय कर दी गई थी जिसके लिए इंडिगो पहले से तैयार नहीं थी और उन्होंने नया रोस्टर भी नहीं बनाया था। जिस कारण दिसंबर महीने में पायलटो की कमी के चलते रोजाना दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ो उड़ानों को रद्द करना पड़ा था और भारत में इसको लेकर काफी ज्यादा हाहाकार मच गया था। इस दौरान इंडिगो पर काफी भारी भरकम जुर्माना भी लगाया गया था और उनसे जवाब भी मांगा गया था।