पंजाब

CM मान ने IAS अफ़सर को दी चेतावनी

90 Views
IAS Parampal Kaur Sidhu

IAS Parampal Kaur Sidhu: अकाली दल सरकार के समय में मंत्री रहे का बेटा और बहु आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी है। उनको ज्वाइन किये अभी कुछ समय ही हुआ था कि इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने एक्स पर ट्वीट कर चेतावनी दे दी है।

मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि 'परमपाल कौर जी आईएएस अफसर के तौर पर इस्तीफा पंजाब सरकार की तरफ से अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। बीबा जी जितनी जल्दी आईएएस बनने की थी छोड़ने के लिए कई तोर तरीके है। कृपा करके आस्तीफे देने के तरीके समझे नहीं तो सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है। IAS Parampal Kaur Sidhu

IAS Parampal Kaur Sidhu ने कुछ दिन पहले ही दिया था अपने पद से अस्तिफा

बता दे की परमपाल कौर सिद्धू ने अपने पद से पिछले दिन इस्तीफा दिया था। लेकिन अभी तक पंजाब सरकार की तरफ से इस इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी गई है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर उन पर जवाबी हमला बोला है। बता दे कि पंजाब में अकाली दल के सरकार में मंत्री रहे सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत मलूका और पूर्व IAS बहू भाजपा में शामिल हुए हैं। चर्चा है कि लोकसभा इलेक्शन में बठिंडा से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यहां पर उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल से होगा। परमपाल कौर 2015 में पीसीएस से IAS कैडर पर प्रमोट किया गया था। परमपाल कौर पंजाब के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी है। IAS Parampal Kaur Sidhu

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts