पंजाब

संगरूर में ही Bhagwant Mann को रोकने की कोशिश, कांग्रेस ने बनाया यह प्लान

51 Views
Attempt to stop Bhagwant Mann in Sangrur itself, Congress made this plan
Attempt to stop Bhagwant Mann in Sangrur itself, Congress made this plan

Bhagwant Mann के प्रचार को रोकने के लिए कांग्रेस का प्लान

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को लोकसभा चुनाव के दौरान संगरूर में ही बांधे रखने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपना पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है और उसे प्लान के तहत ही आज संगरूर लोकसभा सीट से सुखपाल सिंह खैरा को टिकट मिलने जा रही है।

सुखपाल सिंह खैरा और मुख्यमंत्री भगवंत मान का 36 का आंकड़ा रहता है और किसी से भी यह बात नहीं छुपी है कि एक दूसरे को लेकर इन दोनों में एक जंग सी छिड़ी हुई है। सुखपाल सिंह खैरा हमेशा ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमले करते नजर आते हैं तो वह निजी रूप से भी कई बार अपनी टिप्पणियां कर जाते हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी बड़े स्तर पर वापसी देने की कोशिश की जाती है।

सुखपाल सिंह खैरा इन्हीं कारणों के चलते एक बड़ा चेहरा भी बनकर सामने आ चुके हैं। जिस कारण ही सुखपाल सिंह खैरा को लोकसभा सीट से उतरने की तैयारी कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर ली गई है ताकि सुखपाल सिंह खैरा के द्वारा किए जाने वाले हमलों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर सीट में ही फंसे रहे जबकि बाकी पंजाब की सभी सीटों पर भगवंत मान को कम से कम प्रचार के लिए समय मिल सके।

संगरूर सीट के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं सुखपाल सिंह खैरा

सुखपाल सिंह खैरा संगरूर लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं क्योंकि किसी भी हालत में भगवंत मान लोकसभा सीट संगरूर से हार का सामना नहीं देखना चाहते हैं और भगवंत मान द्वारा इस लोकसभा सीट पर पूरा जोर लगाया जाएगा। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से अगर सुखपाल सिंह खैरा आ जाते हैं तो मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के लिए चुनौती कम होने की जगह काफी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में भगवंत मान 2024 India elections,को संगरूर में ज्यादा से ज्यादा समय देना पड़ेगा ताकि वह अपने घर की लोकसभा सीट को हर हालत में बचा सके। क्योंकि पिछली बार भी इस सीट पर काम प्रचार के चलते आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था।

विजय इंद्र सिंगला पर नहीं पार्टी को विश्वास

संगरूर लोक सभा सीट से विजय इंद्र सिंगला की तरफ से भी चुनाव लड़ने के लिए अपने आप को आगे किया गया है और वह इस लोक सभा सीट से अपना दावा भी पेश कर रहे हैं परंतु कांग्रेस पार्टी उनसे ज्यादा सुखपाल सिंह खैरा पर विश्वास कर रही है। कांग्रेस पार्टी को ऐसा लगता है कि संगरूर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला उस स्तर का मुकाबला नहीं दे पाएंगे जिस तरह का मुकाबला सुखपाल सिंह खैरा द्वारा किया जा सकता है

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts