पंजाब

कांग्रेस का सियासी ड्रामा खत्म, न नेता बदला न हालात : Baltej Pannu

2 Views
Congress political drama ends neither the leader nor the situation has changed says Baltej Pannu
Congress political drama ends neither the leader nor the situation has changed says Baltej Pannu

चंडीगढ़, 11 जुलाई, (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज Baltej Pannu ने पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रही बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का हफ्तेभर चला राजनीतिक ड्रामा बिना किसी बदलाव के खत्म हो गया। उन्होंने दावा किया कि इससे कांग्रेस की अंदरूनी कलह और दिशाहीनता पूरी तरह उजागर हो गई है।

बलतेज पन्नू ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अपने संगठन में किसे जिम्मेदारी देती है, यह उसका आंतरिक मामला है, लेकिन पिछले कई दिनों से पंजाब की राजनीति में केवल बैठकों, अटकलों और सियासी चर्चाओं का दौर चलता रहा। उन्होंने कहा कि लगातार हुई हाई-लेवल बैठकों के बावजूद कांग्रेस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।

भूपेश बघेल मानो वे पंजाब में छुट्टियां मनाने आए हों : Baltej Pannu

AAP नेता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल पर भी तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था मानो वे पंजाब में छुट्टियां मनाने आए हों। कई दिनों तक बैठकों का दौर चला, लेकिन अंत में कोई बड़ा फैसला सामने नहीं आया और हालात पहले जैसे ही बने रहे। पन्नू ने यह भी कहा कि किसी ने मजाक में उनसे कहा कि जैसे ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब लौटने की खबर मिली, भूपेश बघेल तुरंत दिल्ली रवाना हो गए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय अंदरूनी खींचतान और सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरी तरह जनता की भलाई और विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पन्नू ने दावा किया कि पंजाब के लोग कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई को देख रहे हैं और यह भी समझ रहे हैं कि कौन-सी पार्टी राज्य की सेवा के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

यह भी पढ़े :- SIR 2026 : शिक्षकों की छुट्टी रद्द, शनिवार-रविवार को देनी होगी ड्यूटी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts