पंजाब

Hoshiarpur Medical College का निर्माण होगा 20 मार्च से शुरू

124 Views
Construction of Hoshiarpur Medical College will begin from March 20.
Construction of Hoshiarpur Medical College will begin from March 20.

पंजाब में बनेंगे 7 नए मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस की बढ़ेंगी 600 सीटें

चंडीगढ़, 5 मार्च, 2026 (दी स्टेट हेडलाइंस टीम)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य भर में सात नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो सरकारी मेडिकल कॉलेज, दो सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर और तीन निजी व अल्पसंख्यक संस्थाओं द्वारा विकसित किए जाएंगे। इन कॉलेजों के शुरू होने से पंजाब में एमबीबीएस की 600 अतिरिक्त सीटें जुड़ेंगी। Hoshiarpur Medical College का निर्माण 20 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

Hoshiarpur Medical College की बड़ी सौगात

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि होशियारपुर में शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का निर्माण कार्य 20 मार्च 2026 से शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट को 274.75 करोड़ रुपये की प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है और इसे 24 महीनों में पूरा कर मार्च 2028 तक तैयार किया जाएगा। हालाँकि पिछली कांग्रेस सरकार में इस मेडिकल कालेज को खोलने के लिए 550 करोड़ खर्च किये जा रहे है और उनकी सरकार में यह खर्च बढने कि जगह 40 फीसदी तक कम कर दिया गया है।

इस संस्थान में:

  • 300 बेड का आधुनिक अस्पताल
  • 100 एमबीबीएस सीटों वाला मेडिकल कॉलेज
  • 5 मंजिला अस्पताल भवन
  • 3 मंजिला कॉलेज इमारत
  • आधुनिक लैब, लाइब्रेरी और 500 सीटों का ऑडिटोरियम

लागत घटाकर 250 करोड़ की बचत

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहले इस परियोजना की अनुमानित लागत 550 करोड़ रुपये थी, जिसे मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में घटाकर 274 करोड़ किया गया। इससे करीब 250 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन की बचत हुई है।

अन्य जिलों में भी मेडिकल कॉलेज

  • कपूरथला: सरकारी मेडिकल कॉलेज, टेंडर प्रक्रिया पूरी
  • संगरूर और SBS नगर: PPP मोड पर कॉलेज
  • लहरागागा: जैन समाज द्वारा मेडिकल कॉलेज
  • मालेरकोटला: मुस्लिम समाज द्वारा कॉलेज, DPR केंद्र को भेजी गई
  • लुधियाना के पास: निजी मेडिकल कॉलेज

Hoshiarpur Medical College: विदेश जाने की मजबूरी खत्म

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज बनने से पंजाब के छात्रों को अब यूक्रेन, चीन या नेपाल जैसे देशों में मेडिकल शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में पंजाब में 13 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 1900 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।

सुपर-स्पेशियलिटी अपग्रेड

उन्होंने यह भी घोषणा की कि पटियाला, अमृतसर और फरीदकोट के मौजूदा मेडिकल कॉलेजों को पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट स्तर की सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Drug smugglers पंजाब छोड़ें या रहें सख्त कार्रवाई के लिए तैयार : बलतेज पन्नू

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts