पंजाब

Sanjeev Arora के खिलाफ ईडी कार्रवाई को लेकर पंजाब भर में प्रदर्शन

15 Views
Protests across Punjab over ED action against Sanjeev Arora
Protests across Punjab over ED action against Sanjeev Arora

“लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार” : आप का बड़ा आरोप

चंडीगढ़, 10 मई (ध्रुव)। Aam Aadmi Party ने रविवार को पूरे पंजाब में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने और गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर करने के लिए कर रही है। कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के खिलाफ ईडी कार्रवाई के विरोध में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब के कई जिलों में भाजपा दफ्तरों का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पंजाब के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन

होशियारपुर, पटियाला, मोहाली समेत कई शहरों में आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

होशियारपुर में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi का पुतला भी फूंका गया। आप नेताओं ने इसे “तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई” बताया।

हरपाल सिंह चीमा बोले, भाजपा पंजाब को अस्थिर करना चाहती है

पंजाब के वरिष्ठ मंत्री Harpal Singh Cheema ने कहा कि भाजपा विपक्ष को राजनीतिक तौर पर कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया गया और अब पंजाब को टारगेट किया जा रहा है क्योंकि भाजपा, भगवंत मान सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है।

चीमा ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को डराने और दबाव में लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब के लोग सब देख रहे हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने ठहराया Sanjeev Arora की गिरफ्तारी को गलत

पटियाला में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मंत्री Dr. Balbir Singh ने भाजपा पर “डर और दबाव की राजनीति” करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले राज्यसभा सांसदों पर दबाव बनाती है और बाद में मंत्रियों को जांच एजेंसियों के जरिए निशाना बनाती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ जांच क्यों बंद हो गई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा में शामिल होते ही नेताओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई खत्म हो जाती है।

Sanjeev Arora के खिलाफ साजिशन करवाई से पंजाब डरने वाला नहीं” : आप

आप नेताओं ने कहा कि पंजाब के लोग राजनीतिक बदले की राजनीति और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पार्टी ने चेतावनी दी कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के जरिए पंजाब को डराने की कोशिशें सफल नहीं होंगी और आप कार्यकर्ता “लोकतंत्र बचाने” की लड़ाई जारी रखेंगे।

यह भी पढ़े :- War Against Drugs का असर, हेरोइन बरामदगी 187 फीसदी बढ़ी

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts