War Against Drugs : नशीली गोलियों की बरामदगी में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज
चंडीगढ़, 7 मई (ध्रुव)। Bhagwant Mann सरकार के एंटी-ड्रग अभियान War Against Drugs के तहत Kapurthala में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। जिला पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक हेरोइन, अफीम, खसखस और नशीली गोलियों की बरामदगी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि पुलिस अब ड्रग नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक कपूरथला पुलिस ने 30.4 किलो हेरोइन बरामद की, जबकि इससे पहले 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2025 तक केवल 10.6 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। यानी हेरोइन रिकवरी में 187 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इसी तरह खसखस की बरामदगी 170 किलो से बढ़कर 452 किलो से अधिक पहुंच गई, जो 166 प्रतिशत की वृद्धि है। अफीम की बरामदगी 6.845 किलो से बढ़कर 11.517 किलो हो गई, जबकि नशीली गोलियों और कैप्सूल की रिकवरी 38,327 से बढ़कर 72,480 तक पहुंच गई, जो करीब 89 प्रतिशत अधिक है।
कपूरथला पुलिस ने इस दौरान NDPS एक्ट के तहत 1498 FIR दर्ज कीं और 1867 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पिछली अवधि में केवल 376 मामले दर्ज हुए थे और 481 गिरफ्तारियां हुई थीं। इस तरह FIR में 298 प्रतिशत और गिरफ्तारियों में 288 प्रतिशत का बड़ा उछाल दर्ज किया गया।
8.60 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त और फ्रीज करने के आदेश भी जारी
Gaurav Toora ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान पुलिस को फोकस्ड और इंटेंसिव एक्शन लेने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कोशिश केवल नशा तस्करों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क और इंटर-स्टेट ड्रग नेक्सस को खत्म करना है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहरी और ग्रामीण इलाकों में लगातार इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। ड्रग तस्करों के साथ-साथ उनकी आर्थिक संपत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है ताकि नशे के कारोबार की आर्थिक रीढ़ तोड़ी जा सके।
कपूरथला पुलिस ने ड्रग एक्टिविटी से जुड़े 48 मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 9.10 करोड़ रुपये की संपत्ति को जांच के दायरे में लिया है। इनमें से 8.60 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त और फ्रीज करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि War Against Drugs अभियान लगातार जारी रहेगा और पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़े :- भगवंत सिंह मान ने Sri Harmandir Sahib में टेका माथा