चंडीगढ़

Raagi Recipes: इस आटे के सेवन से शरीर को मिलते है कई फायदे

62 Views
Raagi Recipes
Raagi Recipes

Raagi Recipes: मीलेट्स हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद  साबित हो सकते है। खुद बड़ी-बड़ी हस्तियां भी मीलेट्स को लेकर काफी ज्यादा जागरूक हो चुकी है और वह भी अपनी बातों में अक्सर इसका जिक्र करते रहते हैं। यह कैसे हमारी बॉडी के लिए लाभदायक हो सकता है। आजकल केमिकल युक्त प्रोडक्ट की वजह से लोगों में इसकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। इस आर्टिकल में आज हम मिलेट्स के एक आटे के बारे में यानी रागी के आटे के बारे में बताने की कोशिश कर रहे है। कि कैसे हम इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है। Raagi Recipes

हमे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए बहुत सारे ऐसे पोषक तत्वों का सेवन करना पड़ता है। जिसमे फल, सब्जियां और अनाज आदि बहुत कुछ शामिल होता है। सर्दियों से लाकर हर मौसम में बॉडी में Nutrients की बहुत ज्यादा जरुरत होती है। जो की रागी के आटे में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रागी को फिंगर मिलेट के नाम से भी जाना जाता है। जो बाजार में बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है और आजकल लोग इसका टेस्ट भी काफी पसंद करने लगे है। इसलिए वह अलग-अलग तरीके की Dishes बनाकर इसको ट्राई कर सकते हैं। Raagi Recipes

Raagi Recipes: रागी से बना सूप

ठंड के मौसम में हर किसी को गरम-गरम सूप हर किसी को पसंद है, इसलिए मार्किट में बने Preservatives सूप पीने के बजाय घर पर रागी का सूप तैयार कर सकते हैं। जो स्वाद और पोषण दोनों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने के बाद इंसान को काफी लंबे समय तक भूखे होने का एहसास नहीं होता। Raagi Recipes

रागी से तैयार डोसा

साउथ इंडियन खाने को आज के समय में अधिकतर लोग बहुत पसंद कर रहे है। साउथ इंडियन में सबसे अधिक सेवन करने वाली डिश जिसमे से डोसा है जो कि बहुत ही लोकप्रिय डिश है। जिसकी मेकिंग में हम चावल के आटे की बजाय हम रागी के आटे का प्रयोग कर सकते हैं। जिससे यह और भी ज्यादा न्यूट्रिशस बन जाएगा। Raagi Recipes

रागी पुडिंग

खीर के शौकीन गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम को रिप्लेस करके रागी पुडिंग की  रेसिपी को घर में ट्राई कर सकते हैं। जिसमें गुड और खजूर का उपयोग करके इसका स्वाद ओर भी बढ़ाया जा सकता है। जो शरीर के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। Raagi Recipes

रागी कुकीज

जब भी हमें शाम को या किसी अन्य समय पर अचानक से हल्की सी भूख लग जाती है तो हम मैदे के बने Cookies खाने के बजाय रागी के बने Biscuits का उपयोग कर सकते हैं। जो ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट हो सकते हैं।

रागी से बनी रोटी

Raagi में कैल्शियम और आयरन बहुत ही अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। सर्दियों के मौसम में हम साधारण गेहूं के आटे की रोटी के साथ-साथ मक्की, बाजरा और जवार आदि की रोटी का सेवन कर सकते हैं। जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम और आयरन की मात्रा पूरी होती है।

रागी पोरिज

रागी में मौजूद Calcium, Protein, Fiber और अनेक ही Antioxidant हमारे शरीर को बहुत ही ज्यादा तंदरुस्त बना सकता है। इसलिए इसका प्रयोग हम रागी पोरिज बनाकर भी कर सकते हैं। जो हर उम्र के व्यक्तियों की नाश्ते के लिए एक अच्छी पसंद बन सकता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts