हरियाणा

डॉ. संदीप पाठक ने Lok Sabha and Assembly चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक की

54 Views
Lok Sabha and Assembly
Lok Sabha and Assembly

लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रभारियों के साथ बनाई रणनीति

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर
Aam Aadmi Party के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने Lok Sabha and Assembly सीटों के प्रभारियों की बैठक Chandigarh स्थित Aam Aadmi Party के प्रदेश कार्यालय में ली। इसमें आगामी Vidhan Sabha Election और Lok Sabha Election को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार और मजबूत किलेबंदी की रूप रेखा तैयार की। वहीं जींद में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। Lok Sabha and Assembly

यह खबर भी पढ़े :

Lok Sabha and Assembly: पंजाब की तर्ज पर गांव में बूथ स्तर तक हुई संगठन की मजबूती

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि इसी माह में बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद आम आदमी पार्टी चुनावी मोड में प्रचार शुरू करेगी। इसके मद्देनजर ही सभी लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक की गई।इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के गांव में संगठन विस्तार के बाद प्रभारियों की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री लोकसभा स्तर पर पार्टी कैडर और कार्यकर्ताओं को जीत के मूलमंत्र देंगे। वहीं 90 विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारी विधानसभा स्तर पर हरियाणा में डेरा डालकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इनमें 70 विधानसभाओं के लिए निगमों और विभिन्न बोर्डों के चेयरमैनों को जिम्मेदारी दी गई है। Lok Sabha and Assembly

बैठक में पंजाब के 10 कैबिनेट मंत्री और हरियाणा में सोनीपत लोकसभा प्रभारी पंजाब कैबिनेट में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हिसार लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर बलजिंदर कौर, कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी पंजाब के सूचना और जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, करनाल लोकसभा प्रभारी बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, रोहतक लोकसभा प्रभारी एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, अंबाला प्रभारी टूरिज्म और संस्कृति मंत्री अनमोल गगन मान, फरीदाबाद प्रभारी रेवेन्यू मंत्री ब्रह्म शंकर, भिवानी-महेंद्रगढ़ प्रभारी परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सिरसा प्रभारी पंचायती राज मंत्री डीसीपी बलकार सिंह और गुरुगांव प्रभारी खाद्यान और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक शामिल हुए। Lok Sabha and Assembly

जींद में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने केजरीवाल के दौरे को लेकर बैठक की

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कहा कि हरियाणा अब बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। जनता पंजाब से भी दोगुना रिस्पेंस हरियाणा में दिखा रही है। आम आदमी पार्टी ने संगठन को विस्तार देते हुए 23 अक्टूबर को 6500 से ज्यादा ग्राम सचिव और वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी की थी। नवनियुक्त पदाधिकारियों शपथ ग्रहण कराने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर संगठन का निर्माण किया जा रहा है। नए पदाधिकारियों में से प्रत्येक को शहरी क्षेत्रों में पांच वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच गांवों के लिए सर्कल प्रभारी नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के अलावा, प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी नियुक्तियां लगभग 7,500 गांव में की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन के सभी स्तरों पर राज्य पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों तक की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। अब तक आम आदमी पार्टी 11000 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी है। पंजाब में भी संगठन बनाने के लिए इसी तरह का फॉर्मूला चुना था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा में सभी 10 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts