पंजाब

पंजाब में चुनाव कोड लगाने तैयार चुनाव कमीशन

By
1 Views

भारतीय चुनाव कमीशन की तरफ से पंजाब में चुनाव कोड लगाने की तैयारी कर ली गई है और अगले सप्ताह किसी भी समय पंजाब में चुनाव कोड लगाया जा सकता है।

पंजाब के लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव को लेकर किसी भी समय चुनाव कमीशन की तरफ से घोषणा की जा सकती है। सूचना मिल रही है कि चुनाव कमीशन अगले सप्ताह किसी भी समय पंजाब में चुनाव करवाने की घोषणा कर सकता है अभी तक यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि जम्मू कश्मीर के कुछ होने वाले उपचुनाव के साथ ही पंजाब के लुधियान वेस्ट के उपचुनाव को करवाया जाएगा परंतु अब जम्मू कश्मीर में स्थिति ठीक नहीं होने के चलते पंजाब में चुनाव करवाने की तैयारी कर ली गई है।

लुधियान वेस्ट विधानसभा सीट 11 जनवरी की तारीख में खाली हुई थी तो ऐसे में 10 जून से पहले पंजाब में चुनाव करवाया जाना जरूरी है। संविधान के अनुसार 6 महीना के बीच में चुनाव करवाया जाना जरूरी है तो ऐसे में मई महीने के दूसरे चुनाव का ऐलान किया जा सकता है इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले हफ्ते किसी भी समय पंजाब के लुधियान वेस्ट के चुनाव की घोषणा हो सकती है।

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts