पंजाब

पंजाब में 5 निगम व 42 काउसिल चुनाव का आगाज

56 Views
Nagar Nigam Election Punjab
Nagar Nigam Election Punjab

Nagar Nigam Election Punjab : शनिवार को स्टेट चुनाव इलेक्शन करने जा रहा है चुनाव की घोषणा

Nagar Nigam Election Punjab : पंजाब में पांच नगर निगम और 42 नगर कौंसिल की चुनाव का ऐलान शनिवार को होने जा रहा है बताया जा रहा है कि राज्य के चुनाव कमीशन की तरफ से इस संबंध में पूरी तैयारी को मुकम्मल कर लिया गया है और अब वह चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहे हैं हालांकि अभी तक चुनाव कमीशन की तरह से अधिकृत रूप से चुनाव के ऐलान करने की संबंध में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है परंतु सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रही है कि शनिवार को दोपहर के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य में चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा।

22 दिसंबर को हो सकते हैं चुनाव

राज्य चुनाव कमीशन के सूत्रों के अनुसार 22 दिसंबर को पंजाब में चुनाव करवाए जा सकते हैं क्योंकि 25 दिसंबर से राज्य में धार्मिक समागम की शुरुआत हो जाएगी और वह अगले तीन दिन तक जारी रहेगी जिसके चलते 24 दिसंबर से पहले पहले चुनाव को खत्म करना होगा। इसलिए बताया जा रहा है कि यह चुनाव 22 दिसंबर को करवाए जा सकते हैं क्योंकि इस दिन रविवार भी पड़ रहा है।

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts